Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi angry on Ali Raza: वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा ने घटिया हरकत की जिससे भारतीय युवा ओपनर का पारा चढ़ गया. 14 साल के वैभव ने भी पाकिस्तानी गेंदबाज को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि तुम्हारी जगह मेरे जूतों के पास है. वैभव ने अंडर 19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 26 रन की पारी खेली.
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. 14 साल का यह बल्लेबाज अंडर 19 क्रिकेट में धूम मचा रहा है. बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके. वैभव ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन वह उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके.आउट होने के बाद वैभव का गुस्सा देखने को मिला. इस युवा ओपनर ने पाकिस्तानी गेंदबाज को उसी की भाषा में जवाब दिया. पाकिस्तानी पेसर अली रजा को लगा कि वह वैभव को स्लेज करेगा और, यह भारतीय क्रिकेटर उन्हें जवाब नहीं देगा, लेकिन वैभव ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को उसी की भाषा में जवाब देकर उकसा मुंह बंद कर दिया. वैभव ने अली रजा से कहा कि तुम्हारी जगह मेरे जूतों के आसपास है.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अंडर 19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ छक्के जड़कर पारी की शुरुआत की. उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा की पहली ही गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया. जिसके बाद पाकिस्तानी बॉलर तिलिमला गया. उसने उस ओवर में तो वैभव को कुछ नहीं बोला लेकिन उसने पांचवें ओवर में सूर्यवंशी को आउट करते ही उन्हें स्लेज करने लगा. वैभव को आउट करते ही अली रजा ने सेंड ऑफ सेलिब्रेशन किया जिसके बाद सूर्यवंशी का पारा चढ़ गया. वैभव ने भी अली रजा की आंखों में आंखे डालकर इशारा किया कि तुम्हारी जगह मेरे जूतों में है. जिसके बाद अली रजा की बोलती बंद हो गई.
वैभव सूर्यवंशी को आया गुस्सा, फिर पाकिस्तानी गेंदबाज का हुआ मुंह बंद.
Lafda between Vaibhav Suryavanshi and Pakistani
वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद बेहद निराश दिखे
वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद बेहद निराश दिखे. उनका सपना था कि दुबई में उनकी टीम ट्रॉफी उठाए लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सका. भारत को पाकिस्तान ने फाइनल में हराकर दूसरी बार अंडर 19 एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली.पाकिस्तान ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रन बनाए. भारतीय बल्लेबाज पहाड़नुमा लक्ष्य के सामने दबाव में आ गए और एक एक कर अपना विकेट सस्ते में गंवाते चले गए. वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.