Last Updated:
India T20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने दो खिलाड़ियों के चयन पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनकी जगह यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम में चुना जाना चाहिए था.
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने भारत की 2026 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर की जगह यशस्वी जायसवाल और जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था. जाफर की यह प्रतिक्रिया उस चौंकाने वाले ऐलान के बाद आई, जिसमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया. हालांकि, गिल को लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
वसीम जाफर ने क्या कहा?
वसीम जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘जायसवाल और जितेश को क्यों नहीं चुना गया? मैं ईशान और वॉशिंगटन की जगह इन्हें लेता. अक्षर उपकप्तान हैं, इसलिए उनका खेलना तय है और वॉशिंगटन को वरुण और कुलदीप से ऊपर नहीं खिलाया जा सकता. जितेश ने बाहर होने लायक कुछ गलत नहीं किया है और यशस्वी के बारे में तो अलग से कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है कि उन्हें टीम में क्यों होना चाहिए.’ बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने आखिरी बार जुलाई 2024 में श्रीलंका दौरे पर टी20 मैच खेले थे, लेकिन उन्हें लगातार मौके नहीं मिल पाए.
I would have them in place of Ishan & Washi. Axar is VC so he’s sure to play and you can’t play Washi ahead of Varun and Kuldeep. Jitesh hasn’t done anything wrong to be dropped and Yashasvi, don’t need any explaining why he shouldn’t be there in first place. #T20WorldCup2026 https://t.co/68BtGDKZYx