बिजली तार चोरी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार: 2.50 लाख के तार चोरी किए; कार और तार के 10 बंधक जब्त – Burhanpur (MP) News

बिजली तार चोरी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:  2.50 लाख के तार चोरी किए; कार और तार के 10 बंधक जब्त – Burhanpur (MP) News


नेपानगर के नावरा चौकी पुलिस ने बिजली विभाग के एल्यूमिनियम तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो सदस्य अब भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों ने करीब 2.50 लाख रुपये कीमत के बिजली तार चोरी करने की ब

.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये मूल्य की अर्टिका कार, 10 बंडल एल्यूमिनियम तार और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

आउटसोर्स कर्मचारी निकला फरार आरोपी पुलिस जांच में सामने आया है कि फरार आरोपी मुकेश प्रजापति, जो पहले बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी था, इस पूरे गिरोह का अहम सदस्य है। उसके खिलाफ वर्ष 2015 और 2020 में भी एल्यूमिनियम तार चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। वर्तमान में हरदा जिले के विभिन्न थानों में भी उस पर मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा है।

इन तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी नेपानगर थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं

  • शाहरूख पिता शफी खान, निवासी पुनासा, जिला खंडवा
  • माखन उर्फ विशाल पिता हरिराम प्रजापति, निवासी पुनासा
  • विनोद पिता रामप्रसाद कलम, निवासी ग्राम दामखेड़ा, पुनासा

जबकि फरार आरोपियों में मुकेश पिता हरिराम प्रजापति, निवासी पुनासा और इमरान उर्फ इम्मू पिता शफी खान, निवासी हरदा शामिल हैं।

4300 मीटर बिजली तार चोरी, खंभे तक गिरा दिए टीआई ने बताया कि 12 अक्टूबर 2025 को बिजली कंपनी डाभियाखेड़ा के कनिष्ठ यंत्री ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने हिवरा नदी पुलिया के पास 5 सीमेंट पोल गिराकर 1300 मीटर तार चुराए। साथ ही ग्राम साईंखेड़ा में सड़क किनारे रखे 3000 मीटर एल्यूमीनियम तार ले गए। इस तरह कुल 4300 मीटर बिजली तार चोरी की गई थी।

गिरोह बनाकर करते थे वारदात, कार से छिपाते थे तार नावरा चौकी प्रभारी हेमेंद्र सिंह चौहान के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे गिरोह बनाकर पलासुर रोड साईंखेड़ा, देड़तलाई और खकनार क्षेत्र में बिजली खंभों से तार काटते थे। चोरी के बाद तारों को शाहरूख की अर्टिका कार से ले जाकर छिपाया जाता था और मौका देखकर उन्हें बेच दिया जाता था।

पुलिस ने तार बिकने से पहले ही आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस रिमांड पर लेकर होगी और पूछताछ टीआई ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।

एसपी ने टीम को किया पुरस्कृत इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, दीपक राजपूत, सुभाष मोरे, आरक्षक संदीप वानखेड़े सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।



Source link