Last Updated:
WTC points table: ऑस्ट्रेलिया 100.00 प्रतिशत अंक (PCT) के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि लगातार तीसरी हार के बाद इंग्लैंड की हालत खस्ता हो गई है. इंग्लिश टीम 27.08 PCT के साथ सातवें स्थान पर है. चलिए आपको बताते हैं ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड तीसरे एशेज टेस्ट के बाद पॉइंट्स टेबल की क्या स्थिति है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज सीरीज अपने नाम कर ली. अभी सीरीज के दो मैच बाकी हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही 3–0 की अजेय बढ़त बना ली है. इंग्लैंड इससे पहले पर्थ और ब्रिस्बेन में पहले दो टेस्ट हार चुका था और अब एडिलेड में भी हार के साथ उसकी एशेज वापस जीतने की उम्मीद पूरी तरह खत्म हो गई है. बेन स्टोक्स की टीम अब 5–0 से क्लीन स्वीप होने के खतरे में है. एडिलेड टेस्ट के बाद WTC टेबल में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार है, जबकि इंग्लैंड का हाल बेहाल है. आइए जानते हैं पॉइंट्स टेबल की क्या स्थिति है.
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान और मजबूत कर लिया है. इस चक्र में उन्होंने लगातार 6 मैच जीते हैं और उनके पास 72 अंक हैं, यानी 100 प्रतिशत अंक (PCT). डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 4 टेस्ट में से 3 जीते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ बाहर जाकर सीरीज 1–1 से ड्रॉ की थी और नवंबर में भारत को 2–0 से हराया था. उनका PCT 75 है.
ऑस्ट्रेलिया ने रिटेन किया एशेज
तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है. न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका, ये तीनों टीमें इस चक्र में अभी तक हारी नहीं हैं. कीवी टीम ने एक मैच जीता है और एक मैच टाई खेला है, जिससे उनका PCT 66.67 है. श्रीलंका चौथे स्थान पर है. उनका भी PCT 66.67 है. उन्होंने भी अब तक 2 मैच खेले हैं, जिनमें एक जीता और एक टाई रहा. पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है. उन्होंने 2 टेस्ट खेले हैं, जिसमें एक जीता और एक हारा है. उनके 12 अंक हैं और PCT 50.00 है.
इस नंबर पर भारत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज हारने के बाद भारत छठे स्थान पर खिसक गया है. भारत ने 9 टेस्ट खेले हैं और उनका PCT 48.15 है. इंग्लैंड लगातार खराब प्रदर्शन के चलते सातवें स्थान पर बना हुआ है. उन्होंने 8 टेस्ट में सिर्फ 26 अंक हासिल किए हैं और उनका PCT 27.08 है. टेबल में सबसे नीचे बांग्लादेश (16.67 PCT) आठवें और वेस्टइंडीज (4.76 PCT) नौवें स्थान पर हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें