दतिया में आज 4 घंटे बिजली कटौती: मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी – datia News

दतिया में आज 4 घंटे बिजली कटौती:  मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी – datia News



दतिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आज सोमवार को 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने मेंटेनेंस काम के कारण यह निर्णय लिया है। कंपनी के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्य

.

कंपनी के मुताबिक, सीतापुर, बड़ौनकला और बरगांय सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली नहीं मिलेगी।

बिजली कटौती से दुरसड़ा, उनाव, रिछार, पिपरौआ, बेहरूका, खोडऩ, जिगना, रिछारी, वरधुवां, सिंधवारी और हिड़ोरा आबादी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा कामद, औरीना, सोनागिर स्टेशन और कंधारी पंप फीडर से संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।



Source link