रोहित-विराट के खिलाफ फिर हो रही साजिश? वर्ल्ड कप से पहले देना होगा टेस्ट

रोहित-विराट के खिलाफ फिर हो रही साजिश? वर्ल्ड कप से पहले देना होगा टेस्ट


Last Updated:

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के दो सुपर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा इसी हफ्ते एक बार फिर से मैदान पर उतरेंगे. विजय हजारे ट्रॉफी में दोनों ही खिलाड़ियों ने खेलने के लिए हामी भरी है. अपनी अपनी घरेलू टीम की तरफ से रोहित और विराट खेलने उतरेंगे. दशकों के बाद मुंबई और दिल्ली की तरफ से दोनों धुरंधर वनडे टूर्नामेंट में खेलेंगे. इन सबको रोहित और विराट के 2027 वर्ल्ड कप से जोड़कर देखा जा रहा है.

पिछले कुछ महीनों में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी चर्चा का विषय बनी हुई है. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान टेस्ट से संन्यास लेने के बाद दोनों सिर्फ वनडे में खेल रहे हैं. टी20 को उन्होंने 2024 में ट्रॉफी जीतने के बाद अलविदा कह दिया था. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित और विराट ने वनडे सीरीज खेली जिसमें धमाकेदार प्रदर्शन किया. दोनों को टीम से बाहर करने और वर्ल्ड कप से पहले संन्यास की सलाह देने वालों के लिए ये जवाब था. अब जब दोनों ने अच्छा प्रदर्शन कर दिया तो सवाल उनके 2027 तक खेलते रहने पर हो रही है. इसी वजह से दोनों को घरेलू क्रिकेट में उतरने तक को मजबूर किया गया. 24 दिसंबर को रोहित मुंबई के लिए खेलेंगे जबकि 25 से दिल्ली की तरफ से विराट खेलते नजर आएंगे.

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली

क्या फिर हो रही साजिश

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की माने तो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है. कई लोग ऐसी बातों को लेकर वीडियो बनाते नजर आए हैं. इसमें कितनी सच्चाई है इसे तो सिर्फ चयनकर्ता ही बता पाएंगे लेकिन ऐसा हुआ तो रोहित और विराट के फैंस को झटका लगेगा.

क्या रोहित और विराट पर बनाया गया दबाव

बीसीसीआई ने सारे खिलाड़ियों को लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है. जब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं चल रहा हो तो खिलाड़ियों को घरेलू मैच में खेलना होगा. बोर्ड के बनाए नियम में सिर्फ चोटिल खिलाड़ियों को छूट होगी ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी घरेलू क्रिकेट में उतरने को मजबूर होना पड़ा. टीम इंडिया में चुने जाने के बाद लंबा वक्त हो गया जब विजय हजारे ट्रॉफी में इन दोनों ने खेला है.

रोहित और विराट को लिए कौन सा टेस्ट

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने का इरादा रखने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली के सामने खुद को फिट रखना सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे में सवाल यही उठता है कि अगर घरेलू क्रिकेट में खेलने की वजह से दोनों चोटिल हुए तो क्या होगा. आलोचक ऐसे मे ये कहेंगे कि चोट को भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलते वक्त भी लग सकता है. इसके जवाब है जरूर चोटिल होने का खतरा है लेकिन अगर घरेलू क्रिकेट में ना खेले तो ये खतरा कम मैचों में होगा क्योंकि जितना ज्यादा खेलेंगे मैच का संख्या बढ़ेगी और चोटिल होने का खतरा भी होगा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

रोहित-विराट के खिलाफ फिर हो रही साजिश? वर्ल्ड कप से पहले देना होगा टेस्ट



Source link