विराट कोहली या रोहित शर्मा, विजय हजारे ट्रॉफी का धुरंधर कौन? होश उड़ा देंगे ये रिकॉर्ड

विराट कोहली या रोहित शर्मा, विजय हजारे ट्रॉफी का धुरंधर कौन? होश उड़ा देंगे ये रिकॉर्ड


Vijay Hazare Trophy: घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में इस बार चार चांद लगने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे इंतजार के बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज बुधवार, 24 दिसंबर से होगा. RO-KO घरेलू क्रिकेट के जरिए मिशन 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों में एक और मजबूत कदम बढ़ाने वाले हैं.

RO-KO के करोड़ों फैंस विजय हजारे ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. प्रशंसकों के मन में ये भी सवाल है कि रोहित-कोहली ने आखिरी बार कब इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और विजय हजारे ट्रॉफी में दोनों का रिकॉर्ड कैसा है? तो आइए, दोनों सवालों का जवाब जानते हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का रिकॉर्ड

Add Zee News as a Preferred Source


स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 15 साल के लंबे इंतजार के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करेंगे. उनका आखिरी मैच फरवरी 2010 में गुड़गांव के टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट (टीआरआई) ग्राउंड में सर्विसेज के खिलाफ था। उस मैच में उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए 16 गेंदों में 8 रन बनाए थे. विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में अभी तक 14 मुकाबले खेले हैं और उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है. मॉडर्न मास्टर ने इस टूर्नामेंट में 68.25 की औसत और 106.08 की स्ट्राइक रेट से 819 रन बनाए हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली के नाम अभी तक 4 शतक और 3 अर्धशतक है.

विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा 7 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करने वाले हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने आखिरी बार 17 अक्टूबर 2018 को बेंगलुरु में हैदराबाद के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था. बारिश से प्रभावित उस मैच में उन्होंने 17 रन बनाए थे, जिसे मुंबई ने जीता था. विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने अब तक 18 मुकाबले खेले हैं और 38.00 की औसत से 581 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और एक अर्धशतक शामिल है.

ये आंकड़े ये गवाही दे रहे हैं कि विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली असली धुरंधर हैं और वो रोहित शर्मा से आगे हैं. हिटमैन से 4 मैच कम खेलने के बावजूद कोहली ने उनसे ज्यादा रन बनाए हैं. हालांकि, दोनों ने बराबर 3-3 शतक ठोके हैं.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा की पत्नी और बेटी के साथ किसने की बदसलूकी? छलका दर्द, बताया पूरा सच

 



Source link