नीमच में पतंग दुकानों पर छापेमारी: अधिकारी बोले- चाइनीज मांझा बेचने पर दुकानदार को सीधे जेल भेजा जाएगा – Neemuch News

नीमच में पतंग दुकानों पर छापेमारी:  अधिकारी बोले- चाइनीज मांझा बेचने पर दुकानदार को सीधे जेल भेजा जाएगा – Neemuch News


नीमच में मकर संक्रांति से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ जिला प्रशासन ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम पुलिस और प्रशासनिक टीम ने शहर के पतंग बाजारों में छापेमारी की।

.

प्रशासन की टीम दाना गली, भोजू चौराहा, एकता कॉलोनी और जयसिंहपुरा रोड जैसी व्यस्त जगहों पर जा पहुंची। अधिकारियों ने सिर्फ काउंटर ही नहीं, बल्कि दुकानों के अंदर रखे बोरों और अलमारियों की भी बारीकी से तलाशी ली।

मासूम बच्चे को प्यार से समझाया खतरा

कार्रवाई के दौरान टीम को एक छोटा बच्चा मिला, जिसके हाथ में खतरनाक चाइनीज डोर थी। बच्चे ने बताया कि उसने कटी हुई पतंग लूटी थी। इस पर अधिकारियों ने उसे डांटने के बजाय बड़े प्यार से समझाया कि यह धागा उसके हाथों और सड़क पर चलने वाले लोगों के गले के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता है।

“अब जुर्माना नहीं, सीधे जेल होगी”

एसडीएम संजीव साहू ने दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि वे थोड़े से मुनाफे के लिए इंसानी जान और परिंदों की जिंदगी से खिलवाड़ न करें। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर अब किसी की दुकान में प्रतिबंधित मांझा मिला, तो सिर्फ सामान जब्त नहीं होगा, बल्कि दुकानदार के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

फिलहाल केंट थाना पुलिस और प्रशासन की टीम शहर में हर जगह पर नजर रख रही है ताकि चोरी-छिपे होने वाली इस बिक्री को पूरी तरह रोका जा सके।



Source link