शाजापुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध: कोतवाली पहुंचे मुस्लिम समाजजन; एसडीओपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की – shajapur (MP) News

शाजापुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध:  कोतवाली पहुंचे मुस्लिम समाजजन; एसडीओपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की – shajapur (MP) News


सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी के विरोध में सोमवार शाम को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शाजापुर कोतवाली थाना पहुंचे। समाज के लोगों ने एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

.

इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर आपत्ति

ज्ञापन में महूपुरा पटेलवाड़ी निवासी शेख फैजान (28) और ज्योतिनगर निवासी सोनू मंसूरी (23) की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया गया कि महूपुरा पटेलवाड़ी निवासी राज यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था।

मुस्लिम समाज का आरोप है कि वीडियो में उनके समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

जांच कर कार्रवाई की मांग

मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

ज्ञापन मिलने के बाद एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान ने समाज के लोगों को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link