भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति और मध्य प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल पूरे होने पर सोमवार को बुरहानपुर के नेपानगर में भाजपा का विधानसभा सम्मेलन हुआ। डोईफोड़िया में हुए इस सम्मेलन में खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर
.
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ की केंद्र और प्रदेश सरकारें गांवों को विकास का केंद्र बना रही हैं। उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण, किसान सम्मान, पीएम आवास, उज्ज्वला, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार गांव, गरीब, खलिहान और किसानों की तरक्की व समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
पिता को याद कर भावुक हुईं विधायक नेपानगर विधायक मंजू दादू ने भी विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पूरे राज्य में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, किसानों, युवाओं और छात्रों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विधायक मंजू दादू पूर्व विधायक व उनके पिता राजेंद्र श्यामलाल दादु का स्मरण कर भावुक हुई, कहां उनके आशीर्वाद से दो बार प्रचंड मतों से विजय हुई। विकास की बात बताते हुए कहा कि मुख्य मांग अम्बा तालाब जो पूर्व में दो बार स्वीकृत होकर निरस्त हुआ था इसे पुनः नाम बदलकर स्वीकृति के लिए भेजा है। वहीं झिरमिटी तालाब, नावथा डैम, पांगरी डैम जैसे अनेक छोटे बड़ी परियोजनों से क्षेत्र में उन्नति हो रही है।
बोलीं- दो सीएम राइज स्कूल मेरे ही क्षेत्र में विधायक ने कहा कि शिक्षा की माने तो दो सीएम राइज बोरी और नावरा मेरे ही क्षेत्र में हैं। परेठा ओर डोइफोड़िया में स्वीकृति के लिए प्रस्तावित हैं, पिछले दो वर्षों में कुल 10 छात्रावास की स्वीकृति मिली है जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के छात्र छात्राओं के लिए हैं। लगभग 2.20 लाख की लागत से ग्राम निंबोला से उताम्बी मार्ग ओर दर्यापुर से नेपा मार्ग का मजबूतीकरण एधरती आबा योजना अंतर्गत कुल 70 फ़ाल्या में विद्युतीकरण कार्य होगा जिसकी लागत 12.65 करोड़ रुपए है।
औद्योगिक क्षेत्र सातपायरी में 15 करोड़ 75 लाख 30 हजार 722 रुपए मूलभूत विकास कार्य के लिए स्वीकृत हुए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने ने कहा कि भाजपा ने 2003 के बाद प्रदेश को विकास की पटरी पर लाने का काम किया है।
देखिए सम्मेलन की तस्वीरें…



