‘कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान और संविधान से खिलवाड़ किया’: देवास में अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बोले- भाजपा ने अंबेडकर के ‘पंच तीर्थ’ बनाए – Dewas News

‘कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान और संविधान से खिलवाड़ किया’:  देवास में अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बोले- भाजपा ने अंबेडकर के ‘पंच तीर्थ’ बनाए – Dewas News



भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान परमार ने सोमवार को देवास में कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा कार्यालय में आयोजित अजा मोर्चा की जिला बैठक में परमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया और उन्हें व्यवस्था से

.

परमार ने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर के जीवित रहते उनका अपमान किया और उन्हें दो बार चुनाव में हराया। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के संविधान के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अंबेडकर के ‘पंच तीर्थ’ बनाए हैं। भाजपा सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान देते हुए उनके स्मारक बनवाए और उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। परमार के अनुसार, भाजपा सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान देने के लिए कई कार्य किए हैं।

चुनाव हराने वाले को सम्मान दिए परमार ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब को भारत रत्न, पद्म भूषण या पद्मश्री नहीं दिया, जबकि उन्हें चुनाव में हराने वाले नारायण काजरोलकर को 1970 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब की स्मृतियां बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।

बैठक को भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गिरजे, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव और मनीष सोलंकी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष संजय दायमा ने दिया। खंडेलवाल और यादव ने प्रदेशाध्यक्ष परमार को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।



Source link