सतना जिला अस्पताल की सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में चूहों का वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने 4 डॉक्टरों और 20 नर्सिंग ऑफिसरों को शो कॉज नोटिस जारी किया है।
.
शो कॉज नोटिस में डॉ. सुधांशु गर्ग, डॉ. योगेश मिश्रा, डॉ. मनोज सिंह और डॉ. शिवदीप विश्वकर्मा शामिल हैं। डॉ. विजेयता राजपूत फिलहाल अवकाश पर हैं। सभी को जवाब देने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है। सिविल सर्जन ने माना कि वायरल वीडियो के कारण अस्पताल की छवि पूरे प्रदेश में धूमिल हुई है।
सीसीटीवी फुटेज से खुली लापरवाही
अस्पताल प्रबंधन ने एसएनसीयू में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज निकलवाया। फुटेज में देखा गया कि स्टाफ ने चूहे को भगाने की बजाय उसे मंगौड़ी खिलाई। यह लापरवाहीपूर्ण और कर्तव्य विरुद्ध आचरण माना गया।
नियमानुसार ऐसी स्थिति में माउस ट्रैप, रैट केज या पेस्ट कंट्रोल के लिए तुरंत हाउसकीपिंग और अस्पताल प्रबंधन को सूचित करना था। लेकिन संबंधित स्टाफ ने न तो लिखित और न ही मौखिक सूचना दी।