बाड़े के विवाद में ताऊ ने भतीजे की हत्या की: नाबालिग को चाक़ू मारे, उज्जैन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत – Ujjain News

बाड़े के विवाद में ताऊ ने भतीजे की हत्या की:  नाबालिग को चाक़ू मारे, उज्जैन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत – Ujjain News



बड़ौद में छोटे से बाड़े के लिए पारिवारिक विवाद में ताऊ ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की बताई जा रही है। घटना में घायल होने के बाद नाबालिग को उज्जैन रेफर किया था। जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

.

बड़ौद थाने के सहायक उपनिरीक्षक हरिनारायण सोलंकी ने बताया कि बड़ौद के समीप गिरोली गांव में सोमवार को परिवार के बीच बाड़े को लेकर विवाद हुआ था। ताऊ कनीराम और सुजानसिंह ने भाई बालूसिंह के साथ मारपीट कर हमला कर दिया था।

बीच बचाव करने आए उसके पुत्र बहादुर सिंह को भी पीटने लगे। इस दौरान दोनों बचकर भागे तो कनीराम और सुजानसिंह ने दोनों पिता पुत्र का पीछा किया और रोककर बहादुर उम्र 17 साल पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया।

गंभीर हालत में बहादुर को उज्जैन अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ौद पुलिस को सूचना दी गई ।पुलिस ने कार्रवाई बड़ौद थाने में ट्रांसफर की है।



Source link