Rashid Khan Cricketer: अफगानिस्तान के क्रिकेट सुपरस्टार राशिद खान ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने अपने देश में ट्रैवल करते समय उठाए जाने वाले खास सिक्योरिटी उपायों के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि वह पर्सनल सेफ्टी के लिए बुलेटप्रूफ कार इस्तेमाल करते हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राशिद ने तब हैरान कर दिया जब उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में आजादी से घूमना उनके लिए कोई ऑप्शन नहीं है.
‘मैं नॉर्मल कार में भी नहीं जा सकता’
जब राशिद से पूछा गया कि घर पर उनकी रोजमर्रा की जिदगी कैसी है, तो उन्होंने कहा, “कोई चांस नहीं. मैं नॉर्मल कार में भी नहीं जा सकता. मेरे पास बुलेटप्रूफ कार होनी चाहिए. मैं अपनी बुलेटप्रूफ कार में ही ट्रैवल करता हूं.” पीटरसन ने यकीन न करते हुए पूछा कि इतनी ज्यादा सावधानी क्यों जरूरी है. राशिद ने समझाया कि भले ही उन्हें सीधे टारगेट नहीं किया जाता, लेकिन सिक्योरिटी सिचुएशन को देखते हुए यह जरूरी है.
ये भी पढ़ें: टी20 से पहले वनडे में खेलेंगे सूर्यकुमार यादव-शिवम दुबे! शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में बरसाएंगे चौके-छक्के
क्यों है बुलेटप्रूफ कार की जरूरत?
राशिद खान, ”हां, मुझे करना ही होगा. मुझे इसकी जरूरत है. यह मेरी सुरक्षा के लिए है. कोई मुझे गोली नहीं मारेगा. लेकिन हो सकता है, अगर मैं गलत जगह और गलत समय पर पहुंच जाऊं. यह लॉक है और कभी-कभी लोग इसे खोलने की कोशिश भी करते हैं.” इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने सिर्फ हैरानी से जवाब दिया और इस स्थिति को दिलचस्प बताया.
ये भी पढ़ें: ‘भारत का बर्ताव…’, सरफराज अहमद के बाद मोहसिन नकवी ने भी उगला जहर, टीम इंडिया पर लगाए गंभीर आरोप
राशिद के लिए बनाई गई खास कार
राशिद ने आगे कहा कि गाड़ी खास तौर पर उनके लिए बनाई गई थी और देश में ऐसे तरीके कोई अजीब बात नहीं हैं. राशिद ने आगे कहा, ”मैंने इसे खास तौर पर बनवाया है. बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. अफगानिस्तान में यह एक आम बात है.” राशिद के कमेंट्स से पता चलता है कि उनके देश की जिंदगी और विदेश में उनके स्टेटस में कितना फर्क है. नंगरहार प्रांत में जन्मे राशिद अफगानिस्तान के युद्ध से जूझ रहे क्रिकेट के माहौल से निकलकर दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बॉलर्स में से एक बन गए. राशिद की तेजी से तरक्की ने उन्हें अफगानिस्तान का सबसे कम उम्र का कैप्टन और एक ग्लोबल स्टार बना दिया.