महिला बोली- मेरी चोरी गई भैंसें दिलवा दो: पन्ना कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं – Panna News

महिला बोली- मेरी चोरी गई भैंसें दिलवा दो:  पन्ना कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं – Panna News


पन्ना जिले के देवेंद्रनगर तहसील अंतर्गत कोढनपुरवा गांव विधवा महिला की दो भैंसें चोरी हो गई। पीड़ित सुनीता कुशवाहा, पति स्वर्गीय दयाराम कुशवाहा अपनी भैंसों को वापस पाने के लिए मंगलवार को प्रशासन से गुहार लगाई।

.

कलेक्ट्रेट में दिए गए ज्ञापन के अनुसार, सुनीता की दो भैंसें, जिनकी अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपए है। खेत में चर रही थीं। इसी दौरान कथित तौर पर रामविशाल और सजीवन नामक व्यक्तियों द्वारा इन भैंसों को चुरा लिया गया। सुनीता का आरोप है कि उसकी भैंसें वर्तमान में विनोद, सूरजदीन और रामविशाल के पास हैं।

पीड़ित ने बताया कि उसने भैंसों को आरोपियों के कब्जे में देखा है। सुनीता का कहना है कि उसने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली है, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उसे वापस नहीं मिल पा रहीं।

सुनीता ने आपबीती सुनाते हुए कहा, “मेरे पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। इन भैंसों के सहारे ही मेरा घर चलता था। मैंने आंखों से भैंसों को उनके पास देखा है, लेकिन गरीब होने के कारण सुनवाई नहीं हो रही।” पुलिस और स्थानीय स्तर पर समाधान न मिलने पर पीड़िता ने कलेक्टर पन्ना के नाम शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में बुद्ध सिंह, विनोद कुशवाहा, रामविशाल और सजीवन जैसे नामों का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।



Source link