विराट के फैंस को 1000 वॉट का झटका, कोहली को VHT में खेलते नहीं देख पाएंगे

विराट के फैंस को 1000 वॉट का झटका, कोहली को VHT में खेलते नहीं देख पाएंगे


Last Updated:

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: बेंगलुरु के फैंस को बुधवार को विजय हजरे ट्रॉफी के लिए विराट कोहली को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते देखने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि कर्नाटक सरकार ने केएससीए को मैच बंद दरवाजों के पीछे आयोजित करने का आदेश जारी करने की तैयारी कर ली है.

विराट कोहली

दिल्ली के विराट कोहली अपने दूसरे होम ग्राउंड यानी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को वापसी करने वाले हैं. मगर अफसोस कि विजय हजारे ट्रॉफी का यह मुकाबला बंद दरवाजे के भीतर खेला जाएगा. ऐसे में विराट कोहली के फैंस को गहरा धक्का लगा है, जो अपने चहेते खिलाड़ी को चौके-छक्के लगाते देखना चाहते थे, उनका सपना अधूरा ही रह जाएगा.

सरकार ने दे डाला सिक्योरिटी का हवाला
दरअसल, चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के लिए पुलिस की अनुमति न मिलने की स्थिति में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को वैकल्पिक स्थल के रूप में इस्तेमाल करने की बात चल रही है. केएससीए ने पहले संकेत दिया था कि दो स्टैंड आम जनता के लिए खोले जा सकते हैं, जिनमें पूरी क्षमता होने पर 2000-3000 दर्शक बैठ सकते थे, लेकिन सरकार ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया और सिक्योरिटी संबंधी समस्याओं का हवाला दे डाला.

पहले अलूर में होने थे मुकाबले
ईएसपीएनक्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार छुट्टियों के मौसम में आयोजन स्थल के आसपास अव्यवस्था को रोकना चाहती है, खासकर विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे बड़े प्लेयर्स जब शुरुआती दो मैच में हिस्सा लेने आएंगे तो कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से बचने के लिए आयोजन स्थल को अलूर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में बदलना पड़ा था.

दिल्ली की टीम से जुड़े विराट-पंत
KSCA के अनुरोध पर कर्नाटक सरकार द्वारा एक समिति गठित की गई, जिसमें पुलिस, लोक निर्माण और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल थे. सोमवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया. इस समिति से मंगलवार को औपचारिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने की उम्मीद है. कोहली और पंत सोमवार देर रात शहर पहुंचे और मंगलवार को आंध्र प्रदेश के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच से पहले दिल्ली टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है.

भगदड़ कांड के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लगा धब्बा
4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली का यह पहला मैच होगा. तब से इस मैदान को टॉप लेवल की क्रिकेट के लिए अनफिट माना जाने लगा है. यहां तक कि बीसीसीआई को फाइनल सहित महिला विश्व कप के पांच मैच को भी शिफ्ट करना पड़ा.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

विराट के फैंस को 1000 वॉट का झटका, कोहली को VHT में खेलते नहीं देख पाएंगे



Source link