- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Case Filed Against 5 Moneylenders, Including BJP Mandal President, May Be Sentenced To Up To 10 Years, Case Registered In The Section Of Abetment Of Suicide
उज्जैन15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- पुलिस खुद फरियादी बनी
- सुसाइड नोट के आधार पर चिंतामन थाना पुलिस खुद फरियादी बनी
फोटोग्राफर नीलेश शेल्के को एक लाख रुपए ब्याज पर देने के बाद उससे कईं गुना अधिक पैसा वसूलने के बाद भी सूदखोरों की प्रताड़ना बंद नहीं हुई। शेल्के को इतना अधिक प्रताड़ित कर दिया कि 35 साल के युवा फोटोग्राफर को सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ा। उसकी मौत के बाद सूदखोरों ने सुसाइड नोट उजागर न हो इसके लिए राजनीतिक हथकंडे भी अपनाए, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सुसाइड नोट के आधार पर चिंतामन थाना पुलिस खुद फरियादी बनी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष…
भाजपा मंडल अध्यक्ष, आईटी सेल के युवा कार्यकर्ता समेत पांच के खिलाफ हत्या के दुष्प्रेरण की धारा में केस दर्ज कर लिया। अभिषेकनगर निवासी फोटोग्राफर शेल्के ने 24 सितंबर की शाम को बड़नगर रोड स्थित धरमबड़ला के पास जहर खा लिया था। उसकी गाड़ी की डिक्की में चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला था जिसमें उसे ब्याज के लिए प्रताड़ित करने वालों के नाम लिखे हुए थे।
इसी आधार पर पुलिस ने दौलतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय चौहान निवासी प्रेमछाया मार्ग, रणदीप मक्कड़ निवासी तिरूपति हाईट्स, अतुल गेहलोत निवासी रामीनगर, सांवेर रोड स्थित दीनदयाल कॉम्पलेक्स से संचालित समीर फाइनेंस कंपनी के संचालक समेत इंदौर निवासी विजय पटेल महूवाला के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत केस दर्ज किया है। सीएसपी रजनीश कश्यप ने बताया कि पुलिस खुद फरियादी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुष्प्रेरण की धारा में 10 साल तक की सजा
मंडल अध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने दुष्प्रेरण की धारा 306 में केस दर्ज किया है। विधि विशेषज्ञों के अनुसार यह गैर जमानती अपराध है और सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय है। इसमें 10 साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान है।
शेल्के की पत्नी बोली- पति एक महीने से सो नहीं पा रहे थे, सुबह 7 बजे फोन लगा देते थे सूदखोर
शेल्के पत्नी नेहा ने खुद यह बात कहीं कि पति को इतना परेशान कर दिया था कि सुबह सात बजे पति की नींद ही सूदखोरों के फोन से खुलती थी। दिग्विजय व रणदीप मक्कड़ तो यह धमकी देते थे कि मकान बेच, जो कुछ भी है वह दांव पर लगा दे लेकिन हमारा पैसा तो लेकर रहेंगे। पति को इन लोगों ने इतना परेशान व प्रताड़ित कर दिया था कि वे एक महीने से ठीक से सो नहीं पा रहे थे। रात में डरकर उठ जाते थे। मेरी हंसती खेलती जिदंगी को ब्याज वालों ने बर्बाद कर दिया।
मंडल अध्यक्ष दूध व्यापारी
दौलतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय प्रेमछाया मार्ग पर दूध डेयरी चलाता है। साथ ही सूदखोरी भी कर रहा था। सब कुछ नेतागिरी की आड़ में चल रहा था।
सरकार हमारी है फंसवा देंगे यह धमकी देता था मक्कड़

मक्कड़
भाजपा के आईटी सेल का कार्यकर्ता मक्कड़ भी शेल्के को परेशान कर रहा था। मृतक के परिजनों ने कहा कि वह कहता था सरकार हमारी है, कोई कुछ नहीं कर पाएगा। पैसा लेना आता है और झूठे केस में फंसवाना भी। इसीलिए पति ने सुसाइड नोट में सीएम से ही न्याय मांगा।