साल 2025 खत्म होने में महज चंद दिनों का समय रह गया है. टीम इंडिया ने इस साल के अपने सभी मैच खेल लिए हैं. भारतीय टीम ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी जीती और एशिया कप जीता इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने काफी अहम रोल अदा किया. किसी भी मैच को अपने नाम करने के लिए जितना बल्लेबाजों का चलना जरूरी है उतना ही गेंदबाजों का भी और टीम इंडिया के लिए कई मैच विनर्स निकलकर आए. भारतीय गेंदबाजों ने समय-समय पर शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाने का काम किया है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे साल 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाजों के बारे में.
कुलदीप यादव
भारतीय टीम के खास चाइनामैन गेंदबाज अपनी शानदार फिरकी के दम पर खिलाड़ियों को नचाने वाले कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं. कुलदीप ने 25 मैचों की 28 पारियों में 4.58 की इकोनॉमी से 60 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान कुलदीप ने 4 विकेट हॉल 2 बार पूरा किया और 5 विकेट हॉल 1 बार पूरा करने का रिकॉर्ड कायम किया है. वहीं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/82 का रहा है.
वरुण चक्रवर्ती
लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है. उन्होंने साल 2025 में खेले 24 मैचों की 22 पारियों में 6.21 की इकोनॉमी से 46 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया है. इस दौरान वरुण ने 1 बार 4 विकेट हॉल पूरा किया है वहीं 2 बार 5 विकेट हॉल पूरा किया है.
जसप्रीत बुमराह
लिस्ट में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम की गेंदबाजी के नीव जसप्रीत बुमराह का नाम है .उन्होंने इस साल खेले 21 मैचों की 25 पारियों में 3.44 की इकोनॉमी रेट से 45 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 का रहा है. वहीं, उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल पूरा किया है. बता दें कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर चोट लगने का कारण बाहर हो गए थे इस वजह से वह टीम इंडिया के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल पाए.
मोहम्मद सिराज
लिस्ट में चौथे पायदान पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम है. सिराज ने साल 2025 में खेले 13 मैचों की 22 पारियों में 3.82 की इकोनॉमी रेट से 45 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया है.उन्होंने इस साल 2 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल पूरा करने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. वहीं, इंग्लैंड दौरे पर सिराज की ऐतिहासिक परफॉर्मेंस को भला कौन ही भूल पाएगा.
रवींद्र जडेजा
लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम है. जडेजा हमेशा ही गेंद और बल्ले दोनों से परफॉर्म करते हैं. उन्होंने इस साल खेले 20 मैचों की 28 पारियों में 3.53 की इकोनॉमी रेट से 37 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है. जडेजा ने इस साल 4 विकेट हॉल 4 बार पूरा किया है.
ये भी पढ़ें: रोहित से लेकर विराट तक…, साल 2025 में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा, नाम सुन चौक जाएंगे आप