14 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में गर्दा उड़ाकर रख दिया है. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद पर शतक ठोक दिया है. वैभव सूर्यवंशी फिलहाल 84 गेंद पर 190 रन बनाकर खेल रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश और बिहार के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. बिहार की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. बिहार की तरफ से ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है.
टीम इंडिया में डेब्यू के हकदार हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस तूफानी बैटिंग से यह साबित कर दिया कि वह टीम इंडिया में डेब्यू के हकदार हैं. अगर 14 साल का ये क्रिकेटर टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करेगा तो किसी को भी हैरानी नहीं होगी. वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. साथ ही वह लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग भी करते हैं.
35 गेंदों में IPL शतक जड़कर मचाया था तहलका
वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल महज 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू कर सनसनी मचाई थी. 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए IPL मैच में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 35 गेंदों में ही शतक ठोक दिया था. वैभव सूर्यवंशी IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. वैभव सूर्यवंशी IPL ऑक्शन में चुने गए अभी तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के दावेदार हैं.
कौन हैं वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं. वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को भारत की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत से कुछ दिन पहले हुआ था. वैभव सूर्यवंशी का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में हुआ था. वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. साथ ही वह लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वैभव सूर्यवंशी ने साल 2024 में 12 की उम्र में रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी के पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी है. संजीव सूर्यवंशी भी एक क्रिकेटर थे. वैभव सूर्यवंशी ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानते हैं. वैभव सूर्यवंशी समय-समय पर अपने खेल के बारे में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर से सलाह लेते हैं.