Rail turnout starts changing between Bina to Itarsi, benefit- trains will increase from 20 to 50 km per hour, can run at a speed of 160 | बीना से इटारसी के बीच रेल टर्नआउट बदलना शुरू, फायदा- 20 से 50 किमी प्रति घंटा बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, 160 की स्पीड से दौड़ सकेंगी

Rail turnout starts changing between Bina to Itarsi, benefit- trains will increase from 20 to 50 km per hour, can run at a speed of 160 | बीना से इटारसी के बीच रेल टर्नआउट बदलना शुरू, फायदा- 20 से 50 किमी प्रति घंटा बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, 160 की स्पीड से दौड़ सकेंगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Rail Turnout Starts Changing Between Bina To Itarsi, Benefit Trains Will Increase From 20 To 50 Km Per Hour, Can Run At A Speed Of 160

हाेशंगाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • वर्तमान में रूट पर है 110 किलोमीटर तक अधिकतम स्पीड, अगले 6 से 10 महीने में पूरा होगा काम, रेलवे और यात्री दोनों को फायदा

भोपाल से होशंगाबाद, इटारसी तरफ अब ट्रेनों की रफ्तार और बढ़ जाएगी। कोरोनाकाल में अधिकतर समय ट्रैक खाली होने से रेलवे इस दौरान ट्रेनाें की स्पीड बढ़ाने की कोशिशें भी कर रहा है। प्रारंभिक चरण में सूचना है कि बीना जंक्शन से इटारसी जंक्शन के बीच नागपुर लाइन पर टर्नआउट (पाइंट) बदलने का काम किया जा रहा है। टर्नअाउट बदले जाने के बाद ट्रेनें 130 किमी से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दाैड़ सकेंगी। रेलवे ने अप और डाउन ट्रैक पर सामान्य रूप से 130 प्रति किमी स्पीड रखना तय की है। यानी 20 से 50 किलोमीटर स्पीड बढ़ सकती है। हाेशंगाबाद डिविजन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके उपाध्याय ने बताया वर्तमान समय में ट्रेनाें की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे की है। अब ट्रेनाें की रफ्तार काे 130 से 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने के लिए टर्न आउट रिप्लेसमेंट का काम किया जा रहा है। यह काम आने वाले 6 से 10 महीने में काम पूरा करने का टारगेट है। इससे रेल यात्रियाें काे फायदा हाेगा। हाेशंगाबाद डिविजन के तहत बरखेड़ा, बुदनी, हाेशंगाबाद रेलवे स्टेशन आते हैं। इन स्टेशनाें पर टर्न आउट के रिप्लेसमेंट का काम चल रहा है। तीनाें स्टेशनाें पर टर्न आउट (पाइंट) बदले जाएंगे। 8 बरखेड़ा, 8 हाेशंगाबाद, 8 बुदनी स्टेशन पर टर्न आउट बदलने का काम किया जा रहा है।

घाट के कर्व एरिया में धीमी चलेंगी ट्रेन : रेलवे ट्रेनाें काे पहाड़ाें पर सामान्य रफ्तार से ही चलाएगी। सेक्शन में मिडघाट की पड़ती है। जिसमें चढ़ाई और उतार दाेनाें ही पड़ते हैं। इस क्षेत्र में कर्व एरिया हाेने के कारण यहां पर सामान्य स्पीड में ही ट्रेनाें काे चलाया जाएगा। सामान्य कर्व काे रि-डिजाइन किया जाएगा।

हाेशंगाबाद में काम शुरू हुआ
हाेशंगाबाद रेलवे स्टेशन के पास ग्वालटाेली नाके के पास रेलवे की टीम टर्न आउट बदलने का काम किया जा रहा है। टर्न आउट की मदद से स्टेशन से ट्रेन काे लूप लाइन से मेन लाइन पर लाने का काम किया जाता है। पिछले दाे दिनाें से यह काम किया जा रहा है। पाइंट लगाकर पुरानी रेल(पटरी) काे बदला जा रहा है।

यात्रियों को यह हाेगा फायदा
ट्रेनाें की स्पीड बढ़ने से सबसे ज्यादा फायदा रेल यात्रियाे काे हाेगा। उनके समय की बचत हाेगी। दूसरा फायदा रेलवे काे हाेगा। तेज रफ्तार ट्रेनाें से ट्रेक पर ट्रैफिक की स्थिति नहीं बनेगी।



Source link