नर्मदापुरम में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने संदिग्ध चाइनीज मांझे की जब्ती की गई।
नर्मदापुरम शहर के बाजारों में बिक रहे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ बुधवार शाम प्रशासन ने कार्रवाई की। सीटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और अतिरिक्त तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर के नेतृत्व में ग्वालटोली और जयस्तंभ चौक क्षेत्र की पतंग व मांझे की दुक
.
कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों से 71 बंडल संदिग्ध चाइनीज मांझा जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किया गया मांझा बिक्री के लिए रखा गया था, जो नियमों के खिलाफ पाया गया।
मजिस्ट्रेट खुद सड़क पर उतरे सर्चिंग के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि केवल काटन के धागे से बने मांझे की ही बिक्री करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में चाइनीज या संदिग्ध मांझा मिला तो संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार की गई। जयस्तंभ चौक, अमर चौक, ग्वालटोली और सिवनी मालवा नाके पर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और नगर पालिका का अमला भी मौके पर मौजूद रहा।