संन्यास की उम्र में स्टार्क रचेंगे इतिहास, बॉक्सिंग डे मैच में सजेगा नंबर 1 का ताज? सामने है बड़ा चैलेंज

संन्यास की उम्र में स्टार्क रचेंगे इतिहास, बॉक्सिंग डे मैच में सजेगा नंबर 1 का ताज? सामने है बड़ा चैलेंज


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज शुरुआती 3 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने अपने वर्चस्व कायम किया हुआ है. कंगारुओं ने अपने पुराने फॉर्म को बरकरार रखते हुए अभी तक शानदार खेल दिखाया है. इंग्लैंड ने महज 11 दिनों के भीतर ही एशेज सीरीज गवा दी है. सीरीज की शुरुआत होने से पहले कोच ब्रैंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स ने खूब हुंकार भरी थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक टॉप क्लास रही है. स्टार्क मौजूदा एशेज सीरीज के लीडिंग विकेट टेकर हैं. 34 साल की उम्र में भी स्टार्क गदर काटे हुए हैं. बहरहाल हम आज बात कर रहे हैं एक ऐसे आंकड़े के बारे में, जो कि किसी भी गेंदबाज के लिए किसी सपने से कम नहीं होता है. चौथे टेस्ट मैच में स्टार्क के पास ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का बेहतरीन अवसर होगा.

रंगना हेराथ हैं नंबर 1
मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज के शुरुआती मैचों जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 17.05 की गेंदबाजी औसत से 22 विकेट झटकने का कारनामा किया है. सीरीज के चौथा मुकाबला जो कि ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच में मिचेल स्टार्क के पास जबरदस्त रिकॉर्ड बनाने का मौका है.दरअसल, स्टार्क के पास श्रीलंका के बाएं हाथ के गेंदबाज रंगना हेराथ को पीछे छोड़ने का मौका है. टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाजों की फेहरिस्त में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रंगना हेराथ नंबर 1 पर हैं, वहीं मिचेल स्टार्क दूसरे पायदान पर हैं. अगर स्टार्क अगले मैचों की दोनों पारियों में 10 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह हेराथ को पीछे छोड़ देंगे.

दूसरे नंबर पर स्टार्क
गौरतलब है कि रंगना हेराथ ने अपने टेस्ट करियर के दौरान खेले 93 मैचों की 170 पारियों में 433 विकेट झटकने का कारनामा किया है. हेराथ टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के टॉप विकेट टेकर हैं. वहीं, अगर बात करें मिचेल स्टार्क की तो उन्होंने अपने अभी तक के मौजूदा करियर में 103 मैचों की 198 पारियों में 3.42 की इकोनॉमी से 424 विकेट झटकने का रिकॉर्ड है. ऐसे में अगर वह 10 विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह इस मामले में नंबर 1 गेंदबाज बन जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


स्टार्क का टेस्ट करियर

35 वर्षीय मिशेल स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी.उन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले 103 मैचों की 198 पारियों में 3.42 के इकोनॉमी से 424 विकेट झटके हैं. इस दौरान स्टार्क ने 5 विकेट लेने का कारनामा 18 बार पूरा किया है. वहीं, 3 बार 10 विकेट झटकने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. उनके करियर के बेस्ट परफॉर्मेंस की बात करें तो 11/94 है.

ये भी पढ़ें: रूट-स्मिथ भी छूटे पीछे.., इस खिलाड़ी ने 2025 में मचाया टेस्ट क्रिकेट में तहलका, नाम सुन नहीं होगा भरोसा



Source link