MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे सुकर्ण कोरोना पॉजिटिव मिले | bhopal – News in Hindi

MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे सुकर्ण कोरोना पॉजिटिव मिले | bhopal – News in Hindi


एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा. फाइल फोटो.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (HM Narottam Mishra) के बेटे सुकर्ण मिश्रा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है.

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (HM Narottam Mishra) के बेटे सुकर्ण मिश्रा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बीते शनिवार को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. गृह मंत्री हाल ही में अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं. उन्होंने कहा था कि अब उन्हें मास्क पहनने का मन नहीं है. उन्होंने बिना मास्क पहने ही एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया था. उन्होंने इंदौर में मास्क नहीं पहने को लेकर बयान दिया था. जबकि मध्य प्रदेश में मास्क पहने बगैर बाहर निकलने वालों पर 500 रुपये जुर्माना का प्रावधान है. हालांकि मंत्री मिश्रा ने अपने बयान के लिए बाद में माफी मांगी.

बता दें कि राजधानी भोपाल में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 283 नए मामलों की पुष्टि कोविड-19 के मीडिया बुलेटिन में किया गया. भोपाल में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 17,769 हो गए हैं. कोरोना बीमारी से अब तक भोपाल में ही 392 लोगों की मृत्यु हो गई है. मध्यप्रदेश में 1,17,000 से अधिक लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

उमा भारती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती (Uma Bharti) की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव (Corona Positive) आई है. उमा भारती ने अपने कोरोना (Corona) संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है. कोरोना की जानकारी मिलने पर उमा भारती ने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच स्थित वंदे मातरम कुंज में खुद को क्वारंटाइन किया है. बता दें कि उमा भारती पिछले कई दिनों से पहाड़ों की यात्रा कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में केदारनाथ के दर्शन करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था. बीजेपी नेता उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आंपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट टीम को बुलवाया, क्योंकि मुझे 3 दिन से हल्का बुखार था. मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया. फिर भी मैं कोरोना पॉजिटिव निकली हूं.





Source link