पुलिस ने कब्जे में ली अवैध शराब।
बीजाडांडी पुलिस ने जबलपुर से मंडला ले जाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक एक्सयूवी कार से 45 पेटी अवैध विदेशी और देसी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए से अधिक है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि व
.
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर बीजाडांडी थाना पुलिस ने ग्राम उदयपुर स्थित राजस्थान ढाबा के पास जबलपुर से मंडला की ओर आ रही काले रंग की महिंद्रा जायलो कार (MP18T-1386) को रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक ने गाड़ी को सड़क की रेलिंग से टकराकर भागने की कोशिश की, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन वाहन में धर्मेंद्र तेकाम नामक व्यक्ति बैठा मिला। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें विदेशी रम, व्हिस्की, बीयर और प्लेन मदिरा के 45 कार्टून पाए गए। धर्मेंद्र तेकाम ने बताया कि वह वाहन चालक अभिषेक पटेल और सहयोगी अमन नैनपुर के साथ मिलकर यह अवैध शराब जबलपुर से मंडला ले जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी रामकुमार उर्फ धर्मेंद्र तेकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय निवास में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में जंगल और संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है।
10 लाख से ज्यादा की जब्ती बनाई
जब्त की गई कुल 45 पेटी अवैध शराब की मात्रा लगभग 382.32 लीटर है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 3,08,860 रुपए है। इसके अतिरिक्त, शराब तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा जायलो वाहन (MP18T-1386) और आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य 10,28,860 रुपए आंका गया है।