न कॉल, न ओटीपी,फिर भी ₹10 लाख की साइबर ठगी: ग्वालियर में किसान ने बेटी की शादी के लिए प्लॉट बेचकर रखा था पैसा – Gwalior News

न कॉल, न ओटीपी,फिर भी ₹10 लाख की साइबर ठगी:  ग्वालियर में किसान ने बेटी की शादी के लिए प्लॉट बेचकर रखा था पैसा – Gwalior News


किसान राजेन्द्र सिंह बघेल, जिनके अकाउंट से 10 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ है।

ग्वालियर में एक किसान के एचडीएफसी बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए 10 लाख रुपए निकाल लिए गए। किसान के खाते में बेटे का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था। घटना से एक-दो दिन पहले मोबाइल बार-बार रुक रहा था। इसके बाद 4 दिसंबर को मोबाइल पर तीन मैसेज आए, जिनमें 5 ल

.

किसान तुरंत एचडीएफसी बैंक पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। बैंक प्रबंधन ने तत्काल खाता ब्लॉक कर उसे साइबर सेल भेजा, जहां आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई। किसान की बेटी की शादी अप्रैल 2026 में है, जिसके लिए उसने प्लॉट बेचकर यह रकम खाते में जमा की थी। मुरार थाना पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को प्रकरण दर्ज किया है।

इस तरह मैसेज आया था

शहर के उपनगर मुरार बड़ागांव निवासी 43 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह बघेल पेशे से किसान हैं। बड़ागांव में उनकी जमीन है, जहां वह खेती करते हैं। उनका मुरार एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है। 4 दिसंबर 2025 की दोपहर 1.29 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया था। जिसमें उनके अकाउंट से 5 लाख रुपए निकाले गए थे। अभी वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही दो मैसेज और आए, जिसमें 3 लाख और 2 लाख रुपए निकाले जाने की सूचना थी।

किसान के बैंक अकाउंट में उनके बेटे रामवरन बघेल का नंबर रजिस्टर्ड है। रामवरन ने जब पिता से पूछा कि आपने कुछ कैश निकाला है क्या?, तब उन्होंने साफ इनकार कर दिया। जिस पर वह तत्काल बैंक पहुंचे और जानकारी जुटाई।

बैंक प्रबंधन ने तत्काल उनके अकाउंट को ब्लॉक कर उनको बताया कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है और वह साइबर सेल पहुंचकर सूचना दें। इसके बाद वह साइबर सेल पहुंचे और शिकायत की। साथ ही ई-जीरो FIR सर्विस पर शिकायत की। जिसकी जांच के बाद अब गुरुवार को पुलिस ने मुरार थाना में मामला दर्ज किया है।

बेटी की शादी के लिए बेचा था प्लॉट साइबर फ्रॉड के शिकार हुए किसान के बेटे रामवरन सिंह ने बताया कि सितंबर माह में उनके पिता ने बड़ागांव पर एक प्लॉट बेचा था। उसके रुपए उनके अकाउंट में थे, क्योंकि अप्रैल 2026 में मेरी बहन की शादी है। यह पैसा शादी के लिए ही बचाकर सुरक्षित रखा था। अब यह फ्रॉड से निकाल लिया गया है।

न मैसेज आया न कॉल, लिंक फाइल भी नहीं खोली फ्रॉड के शिकार किसान राजेन्द्र ने बताया कि उनके मोबाइल पर कोई कॉल या मैसेज भी नहीं आए, न ही किसी को ओटीपी शेयर की। इतना ही नहीं, किसी लिंक पर क्लिक तक नहीं किया है। इसके बाद भी कैश निकल गया। इस मामले में पुलिस को आशंका है कि साइबर फ्रॉड करने वालों ने मोबाइल हैक कर इस फ्रॉड को अंजाम दिया है।

मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया-

QuoteImage

साइबर फ्रॉड की एक एफआईआर हुई है। जिसमें अकाउंट से 10 लाख रुपए ठगे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

QuoteImage



Source link