टेस्ट, वनडे और T20I…2025 में हर फॉर्मेट के टॉप सिक्स हिटर, 122 छक्कों के साथ अभिषेक से आगे निकला अनजान बल्लेबाज

टेस्ट, वनडे और T20I…2025 में हर फॉर्मेट के टॉप सिक्स हिटर, 122 छक्कों के साथ अभिषेक से आगे निकला अनजान बल्लेबाज


Most International Sixes in 2025: साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. ये साल तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए खास रहा है. पूरे साल टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और छक्कों की बारिश की. चूंकि साल खत्म होने जा रहा है इसलिए आपको उन बल्लेबाजों के बारे में जान लेना चाहिए, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इस साल को एक यादगार क्रिकेटिंग ईयर बना दिया. तीनों फॉर्मेट में छक्के लगाने वाले धुरंधरों में भारतीय क्रिकेटर्स का दबदबा दिखा. सिर्फ टी20 को छोड़ दें तो वनडे और टेस्ट में नंबर एक पर भारतीय बैटर्स के नाम हैं.

टेस्ट क्रिकेट को पारंपरिक फॉर्मेट माना जाता है, जहां बैटर वक्त लेकर रन बनाता है. छक्के कम ही लगते हैं, लेकिन 2025 में यहां भी आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली. भारत के ऋषभ पंत टॉप सिक्स हिटर रहे. वहीं वनडे क्रिकेट में 2025 का सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन आयरलैंड के जॉर्ज मंसी का रहा, जिन्होंने रोहित शर्मा से भी ज्यादा सिक्स मारे. वहीं टी20 में ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह ने अभिषेक शर्मा को भी पछाड़ दिया.

2025 में T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह ने 32 मैचों में 122 छक्के लगाए.

Add Zee News as a Preferred Source


बहरीन के फैज अहमद ने 40 मैचों में 69 सिक्स मारे.

अभिषेक शर्मा 5वें नंबर पर हैं, जिन्होंने 21 मैचों में 54 छक्के कूटे.

2025 में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के

ऋषभ पंत ने 7 टेस्ट मैचों में 26 छक्के लगाए.

शुभमन गिल ने 9 मैचों में 15 छक्के जड़े.

जेमी स्मिथ ने 10 मैचों में 14 सिक्स मारे.

2025 में वनडे के टॉप सिक्स हिटर

 स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मंसी ने 1 मैच में 34 छक्के लगाए.

भारत के लिए रोहित शर्मा ने 14 मैचों में 24 सिक्स मारे.

डेवाल्ड ब्रेविस ने अफ्रीका के लिए 9 मैचों में 20 सिक्स जड़े.

ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy में रनों के 5 सरताज..नंबर 1 वाले ने ठोके 15 शतक, रोहित-विराट का नामोनिशान नहीं



Source link