टीकमगढ़ में शीतलहर, रात का पारा 1 डिग्री गिरा: विशेषज्ञ का कहना-अगले दो दिनों तक जारी रहेगा शीतलहर; 2.5 ° घटा दिन का तापमान – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में शीतलहर, रात का पारा 1 डिग्री गिरा:  विशेषज्ञ का कहना-अगले दो दिनों तक जारी रहेगा शीतलहर; 2.5 ° घटा दिन का तापमान – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटे से शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अन

.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में दिन का तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि रात का तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, पिछले तीन दिनों से जिले में मौसम साफ बना हुआ है और सुबह से ही धूप खिल रही है।

अगले दो दिनों तक जारी रहेगा शीतलहर का दौर

भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री था। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का पारा 24.8 डिग्री से घटकर 22.5 डिग्री पर आ गया, जबकि रात का तापमान 9.6 डिग्री से घटकर 8.5 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विभाग ने बताया है कि शीतलहर का यह दौर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। इसके बाद सोमवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पीएल विश्वकर्मा ने शीतलहर के दौरान ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें ताकि ठंड के प्रभाव से बचा जा सके।



Source link