Last Updated:
Who is Devendra Singh Bora: विजय हजारे ट्रॉफी के अपने दूसरे मैच में रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. उत्तराखंड के खिलाफ मैच में रोहित को एक ऐसे गेंदबाज ने आउट किया, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है. ऐसे में आइए जानते हैं उस गुमनाम गेंदबाज के बारे में, जिसने रोहित शर्मा के बल्ले को 1 गेंद में खामोश कर दिया.
जयपुर: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने एक हवाई शॉट खेली, लेकिन बाउंड्री पर खड़े फील्डर ने दो प्रयास में कैच लपक कर हिटमैन को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. रोहित शर्मा के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया. रोहित शर्मा के बैटिंग को देखने के लिए जयपुर में हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम में पहुंचे थे, लेकिन हिटमैन के आउट होते ही फैंस का चेहरा उतर गया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें