ग्वालियर में चलती कार के गेट पर लटका युवक: स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस CCTV से कार और चालक की तलाश में जुटी – Gwalior News

ग्वालियर में चलती कार के गेट पर लटका युवक:  स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस CCTV से कार और चालक की तलाश में जुटी – Gwalior News



सड़क पर दौड़ती कार का गेट खोलकर स्टंट बाजी करता युवक

ग्वालियर में चलती कार के गेट पर लटककर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार कार का गेट खोलकर बाहर लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

.

वीडियो शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्टेडियम रोड का बताया जा रहा है। कार में सवार एक अन्य युवक स्टंट करते हुए युवक का वीडियो बना रहा था। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है, जबकि वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया और तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की जांच की जा रही है। कार और उसमें सवार युवकों की पहचान के लिए स्टेडियम रोड पर स्थित दुकानों, होटलों और ढाबों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही कार का नंबर सामने आया है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें और न ही दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसे स्टंट से अपनी और दूसरों की जान को खतरा हो सकता है।



Source link