नो बॉल विवाद: थर्ड अंपायर के एक फैसले से मच गया भूचाल, क्रिकेट जगत में छिड़ गई बहस

नो बॉल विवाद: थर्ड अंपायर के एक फैसले से मच गया भूचाल, क्रिकेट जगत में छिड़ गई बहस


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. मेलबर्न की पिच पर इस टेस्ट मैच के पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए और सिर्फ 266 रन बने. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद इंग्लैंड की टीम भी अपनी पहली पारी में 110 रन पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में अभी तक बिना कोई विकेट गवांए 4 रन बना लिए हैं. बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल इसी के साथ ही खत्म हो गया है.

थर्ड अंपायर के एक फैसले से मच गया भूचाल

बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के पहले ही दिन थर्ड अंपायर के एक फैसले ने खूब चर्चा बटोरी. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान 45वें ओवर में ब्रायडन कार्स गेंदबाजी के लिए आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टार्क ने हवा में शॉट खेला, जिसे बेन स्टोक्स ने पकड़ लिया. मिचेल स्टार्क आठवें विकेट के रूप में आउट हुए. मिचेल स्टार्क ने जाने से पहले थोड़ी देर के लिए बड़ी स्क्रीन पर नजर डाली, जबकि थर्ड अंपायर अहसान रजा ने फैसला सुनाया कि कार्स के पैर का कुछ हिस्सा पहले कॉन्टैक्ट के समय लाइन के पीछे लगा था.

Add Zee News as a Preferred Source


क्रिकेट जगत में छिड़ गई बहस

इस फैसले से कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सहमत नहीं थे. फॉक्स क्रिकेट के मुताबिक, जैसे ही मिचेल स्टार्क ड्रेसिंग रूम में वापस गए, ब्रॉडकास्ट रिप्ले में दिखा कि ब्रायडन कार्स का अगला पैर पॉपिंग क्रीज के बाहर लग रहा था, जिससे संभावित नो-बॉल पर सवाल उठने लगे. मार्क वॉ ने फॉक्स क्रिकेट पर कमेंट्री के दौरान कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि उसने उस जूते का कोई हिस्सा लाइन के पीछे कैसे रखा है, जब तक कि मेरी आंखें चली न जाएं. मैं इसका हिसाब नहीं लगा सकता. मुझे यह दिख नहीं रहा.’

पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई. माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में बैटिंग करने उतरी तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उसे 110 रन पर समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से माइकल नेसर ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. इसके अलावा स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट, मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट झटका. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में अभी तक बिना कोई विकेट गवांए 4 रन बना लिए हैं.





Source link