कार से कूदने का स्टंट करता युवक।
उमरिया जिला मुख्यालय में उत्कृष्ट स्कूल के सामने सड़क पर स्टंट करने का एक मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक सड़क पर वाहन रोककर स्टंट करते दिख रहे हैं।
.
बताया जा रहा है कि यह स्टंट एक मोबाइल दुकान के प्रमोशन के लिए किया गया था। वीडियो में युवक गाड़ी के ऊपर खड़े होकर उल्टा जंप करते और सड़क पर कूदते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया था और जाम की स्थिति बन गई थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर स्टंट करता युवक।
नियमानुसार कार्रवाई करेंगे
यातायात प्रभारी सी.के. तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।