अनूपपुर में स्कूल के खेल मैदान पर कक्षाओं का निर्माण: पेरेंटस और छात्रों में आक्रोश; कृषि विभाग कार्यालय तक रास्ता भी बंद होगा – Anuppur News

अनूपपुर में स्कूल के खेल मैदान पर कक्षाओं का निर्माण:  पेरेंटस और छात्रों में आक्रोश; कृषि विभाग कार्यालय तक रास्ता भी बंद होगा – Anuppur News


अनूपपुर जिले के शासकीय स्कूल बेसिक कोतमा में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल के खेल मैदान के बड़े हिस्से पर निर्माण किए जाने से अभिभावकों और विद्यार्थियों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि बच्चों के खेलने और शारीरिक

.

मैदान का आधा हिस्सा निर्माण की जद में

स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण अतिरिक्त भवन बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह निर्माण कार्य खेल मैदान के लगभग 50 प्रतिशत हिस्से पर किया जा रहा है। इससे बच्चों के लिए खेलकूद की जगह लगभग समाप्त हो जाएगी। अभिभावकों का कहना है कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है, लेकिन इस निर्माण से बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित होगा।

कृषि विभाग के कार्यालय तक रास्ता भी होगा बंद

स्कूल परिसर से सटे कृषि विकास अधिकारी खंड कोतमा का कार्यालय भी है। निर्माण के कारण उस कार्यालय तक जाने का एकमात्र रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। इससे बीज और खाद लेकर आने वाले बड़े वाहन कार्यालय तक नहीं पहुंच पाएंगे। इस समस्या को लेकर कृषि विकास अधिकारी ने एसडीएम कोतमा अजीत तिर्की को लिखित शिकायत भी दी है।

पूर्व पार्षद ने दिया वैकल्पिक सुझाव

वार्ड के पूर्व पार्षद देवशरण सिंह ने कहा कि अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किसी अन्य स्थान पर किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूल परिसर में मौजूद जर्जर पुराने भवन को तोड़कर उसी जगह नया भवन बनाया जाए, ताकि खेल मैदान सुरक्षित रह सके।

कृषि विकास अधिकारी आर.के. सिंह ने बताया-

इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। यदि पुराने भवन को तोड़कर निर्माण संभव होगा, तो इस विकल्प पर जरूर विचार किया जाएगा।

QuoteImage



Source link