विदिशा में OTP से साइबर ठगी: फ्लाइट मोड करते ही ड्राइवर के खाते से दो दिन में 46,600 रुपए गायब – Vidisha News

विदिशा में OTP से साइबर ठगी:  फ्लाइट मोड करते ही ड्राइवर के खाते से दो दिन में 46,600 रुपए गायब – Vidisha News



विदिशा में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। आरएमपी नगर निवासी हलकेश बघेल के बैंक खाते से दो दिनों में 46,600 रुपए निकाल लिए गए। ठगों ने उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी भेजे, जिससे वह परेशान हो गए।

.

हलकेश बघेल को लगातार ओटीपी मैसेज आने से परेशानी हुई। उन्होंने पहले मोबाइल साइलेंट किया और फिर अधिक मैसेज आने पर फ्लाइट मोड पर डाल दिया। बाद में जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया, तो पता चला कि उनके खाते में 46,600 रुपए की जगह केवल 451 रुपए बचे थे।

हलकेश बघेल एक प्राइवेट गाड़ी ड्राइवर हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 19 और 10 साल है और वे पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपने मकान के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य के लिए ये पैसे बचाकर रखे थे, जो साइबर ठगों ने उड़ा लिए।

23 और 24 दिसंबर को निकाली राशि बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, 23 दिसंबर को उनके खाते से 1 रुपए का लेनदेन हुआ, जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। 24 दिसंबर को अचानक 34,770 रुपए और फिर 11,437 रुपए निकाले गए। 25 दिसंबर को 34,770 रुपए खाते में वापस आए, लेकिन कुछ ही देर बाद 29,625 रुपए और 5,086 रुपए फिर से काट लिए गए।

इन सभी लेन-देन के बाद उनके खाते में मात्र 451 रुपए शेष रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही हलकेश बघेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link