हरदा में कल 5 घंटे बिजली कटौती: मेंटेनेंस के कारण दर्जनभर कॉलोनियां प्रभावित होंगी – Harda News

हरदा में कल 5 घंटे बिजली कटौती:  मेंटेनेंस के कारण दर्जनभर कॉलोनियां प्रभावित होंगी – Harda News



हरदा में कल (शनिवार) दोपहर 10 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर, इंदौर रोड, खेड़ीपुरा, रेलवे और कोर्ट फीडर से संबंधित क्षेत्रों में होगा।

.

उपकेंद्र के अंदर नई बस बार और कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य के कारण यह बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि इससे सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रौनक बिहार, घंटाघर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, सिविल लाइन, खंडवा बायपास, भवानी कुंज, अवस्थी कंपाउंड, फाइल वार्ड और कुलहरदा जैसे इलाके प्रभावित होंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।



Source link