RCB का मिशन ट्रॉफी डिफेंड… IPL 2026 में ट्रंप कार्ड बनेगा कप्तान का दोस्त, कोच ने तारीफ में पढ़े कसीदे

RCB का मिशन ट्रॉफी डिफेंड… IPL 2026 में ट्रंप कार्ड बनेगा कप्तान का दोस्त, कोच ने तारीफ में पढ़े कसीदे


Royal Challengers Bengaluru​: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल के आगामी सीजन में ट्रॉफी को डिफेंड करने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है. उसने ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व ओपनर वेंकटेश अय्यर को खरीदा. वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर किफायती गेंदबाजी भी कर सकते हैं. फ्रेंचाइजी को अय्यर से टूर्नामेंट में काफी उम्मीदें हैं. वह कप्तान रजत पाटीदार के दोस्त हैं और मध्य प्रदेश के लिए साथ ही घरेलू मैच खेलते हैं.

कोच ने की जमकर तारीफ

आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने वेंकटेश अय्यर के टीम में शामिल होने पर खुशी जताई है और उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की है. फ्लावर ने जियोस्टार पर कहा, ”मुझे लगता है कि कैमरून ग्रीन को खरीदने के बाद केकेआर के पर्स में थोड़े अतिरिक्त पैसे बचे थे. वे शायद उसमें से कुछ वेंकटेश अय्यर पर लगा रहे थे क्योंकि उनके पास कुछ पैसे बचे थे, लेकिन आखिर में हमने वेंकटेश को खरीद लिया और हम इससे बहुत खुश हैं.”

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: Ashes: मेलबर्न में आए रिकॉर्ड 94,199 फैंस… 20 विकेट ने मजा किया किरकिरा, बल्लेबाजों के लिए ‘कब्रगाह’ बनी पिच

आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा

फ्लावर ने कहा, ”वेंकटेश अय्यर की नेतृत्व क्षमता शानदार है. ड्रेसिंग रूम और मैदान पर उनका होना बहुत अच्छा है. हम उन्हें पाकर खुश हैं और मैं उनके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं.” अय्यर को नीलामी में आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने 2021 में अपना आईपीएल करियर कोलकाता से शुरू किया था और टीम का बड़ा चेहरा थे.

ये भी पढ़ें: 5 मैच में 5 शतक का चमत्कार… CSK ने जिसे किया अनदेखा, उसने ही कर ली वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

अय्यर का आईपीएल करियर

कोलकाता ने अय्यर को आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया था, लेकिन नीलामी में 23.75 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर खरीदा. साल 2025 में केकेआर के साथ-साथ वेंकटेश का प्रदर्शन भी साधारण रहा. फ्रेंचाइजी को टीम बनाने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने वेंकटेश को रिलीज कर दिया. नीलामी में फ्रेंचाइजी वेंकटेश अय्यर के पीछे गई, लेकिन तब उन्होंने कैमरन ग्रीन पर अत्यधिक पैसे खर्च कर दिए थे. इसका फायदा आरसीबी को हुआ और टीम ने 7 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को खरीद लिया. 2021 से 2025 के बीच 62 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से अय्यर ने 1468 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं.



Source link