विदिशा में भाजपा पार्षद का 45 दिन बाद धरना स्थगित: विकास कार्यों पर बनी बात, भाजपा पार्षद बोले-विकास कार्य रुकने पर फिर शुरू होगा आंदोलन – Vidisha News

विदिशा में भाजपा पार्षद का 45 दिन बाद धरना स्थगित:  विकास कार्यों पर बनी बात, भाजपा पार्षद बोले-विकास कार्य रुकने पर फिर शुरू होगा आंदोलन – Vidisha News



विदिशा में भाजपा पार्षदों का 45 दिन से नीमताल पर चल रहा धरना आज स्थगित कर दिया गया। यह धरना शहर के विकास कार्यों और भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने की मांग को लेकर चल रहा था। पार्षदों ने अपनी प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित करन

.

पार्षदों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में विकास कार्यों में रुकावट आई तो धरना दोबारा शुरू किया जाएगा। धरने के 45वें दिन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने धरना स्थल का दौरा किया और पार्षदों से चर्चा की। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, संदीप डोंगर और अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लंबी चर्चा के बाद धरने को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

शहर में सड़क निर्माण कार्य शुरू

पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि यह धरना शहर के विकास और नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किया गया था। उनके अनुसार, धरने के बाद शहर में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है और नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों के विभाग भी बदले गए हैं।

धरने की प्रमुख मांगों में से एक मुख्य मार्ग पर सीसी रोड के बजाय डामरीकरण कराना था, जिस पर अब सोमवार से कार्य शुरू होगा। इसके अतिरिक्त, बेतवा नदी के शुद्धिकरण को लेकर भी सहमति बनी है।

कचरा टैक्स के मुद्दे पर भी पार्षदों की मांग स्वीकार कर ली गई है। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि शहर की जनता पर लगाए गए कचरा टैक्स को हटाने या घर-घर से कचरा उठाने की मांग की गई थी। इस संबंध में, नगर पालिका ने इंदौर की एक कंपनी को लगभग चार करोड़ रुपए का ठेका दिया है, जो अब घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य करेगी।

पार्षदों ने स्पष्ट किया कि यह धरना पूरी तरह समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि केवल स्थगित किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका द्वारा विकास कार्य रोके गए या तय निर्णयों पर अमल नहीं हुआ, तो पार्षद फिर से धरना शुरू कर देंगे।



Source link