विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के मुकाबले देखने के लिए फैंस के लिए फ्री में स्टेडियम के दरवाजे खोल दिए. फ्री में रोहित-कोहली को लाइव देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भरे नजर आए. लेकिन अब फ्री का मजा खत्म हो चुका है, अब रोहित-कोहली का स्टेडियम में एक्शन देखने के लिए जेब ढीली करनी होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली को विजय हजारे ट्रॉफी में 2-2 मैच खेलने थे जो पूरे हो चुके हैं. अभी तक की जानकारी के मुताबिक रोहित-कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में अब नजर नहीं आएंगे.
धमाकेदार फॉर्म का फैंस ने उठाया लुत्फ
विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने ही विजय हजारे ट्रॉफी में फैंस का खूब मनोरंजन किया. रोहित ने 155 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जबकि कोहली ने भी 139 रन ठोक डाले. दूसरे मैच में कोहली जबरदस्त फॉर्म में थे लेकिन बदकिस्मती से शतक से चूक गए. अब विराट कोहली और रोहित शर्मा का अगला शेड्यूल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज ही होगी.
कब से शुरू होगी न्यूजीलैंड सीरीज?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 11 दिसंबर से होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस तीन मैच की वनड सीरीज में नजर आएंगे. इस सीरीज के लिए कभी भी इंडियन टीम का ऐलान हो सकता है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की भी इंडियन टीम में वापसी हो सकती है. अय्यर कुछ महीनों से इंजरी के चलते क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं.
ये भी पढे़ं.. 176.66 का स्ट्राइक रेट और चौकों-छक्कों की बारिश.. T20 WC के स्क्वाड में नाम आते ही गरजा ‘सिक्सर किंग’
कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग?
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट-रोहित के चलते फैंस की भरमार देखने को मिलेगी. इस सीरीज के लिए जल्द ही टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी. इस सीर की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित-कोहली के बल्ले से जमकर धमाल देखने को मिला. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ नडे सीरीज में भी दोनों कीबैटिंग देखने लायक होगी.