मऊगंज में घने कोहरे से बढ़ा हादसों का खतरा: एसपी दिलीप सोनी की अपील: सुरक्षित वाहन चलाएं, अनावश्यक यात्रा टालें – Mauganj News

मऊगंज में घने कोहरे से बढ़ा हादसों का खतरा:  एसपी दिलीप सोनी की अपील: सुरक्षित वाहन चलाएं, अनावश्यक यात्रा टालें – Mauganj News



मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने की सावधान रहने की अपील।

जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी घने कोहरे और सड़क निर्माण कार्यों के कारण सुबह-शाम दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। खासकर हाईवे पर दृश्यता बेहद कम होने से हादसों की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने आमजन से अत्यंत सावधानी के

.

पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने शुक्रवार शाम पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि वर्तमान में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहता है, जिससे कई स्थानों पर दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

एसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और अत्यावश्यक कार्य होने पर ही यात्रा करें। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें, हेडलाइट और इंडिकेटर का सही उपयोग करें तथा आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

दोपहिया चालक हेलमेट पहने

उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से विशेष रूप से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी। एसपी सोनी ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने जिले और नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि थोड़ी सी सावधानी न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकती है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है, लेकिन जनसहयोग के बिना दुर्घटनाओं को रोकना संभव नहीं है।



Source link