किसान का बेटा बना अग्निवीर, ट्रेनिंग से लौटा तो घरवालों ने करा दी सबकी पार्टी

किसान का बेटा बना अग्निवीर, ट्रेनिंग से लौटा तो घरवालों ने करा दी सबकी पार्टी


Last Updated:

Sagar News: करीब 8 महीने बाद जब अमन पटेल अपने घर लौटा, तो किसान पिता ने बड़े उत्साह के साथ बेटे का स्वागत करने की तैयारी की. उन्होंने नगर में जुलूस निकाला. बैंड-बाजे और डीजे के साथ नाचते-गाते हुए दोस्तों और रिश्तेदारों ने अमन का स्वागत किया.

सागर. मध्य प्रदेश के सागर शहर के अंबेडकर वार्ड निवासी अमन पटेल अग्निवीर की ट्रेनिंग का अपने घर आया, तो पूरे वार्ड वासियों ने उसका जोरदार स्वागत किया. मोहल्ले में जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़े और डीजे के साथ लोग देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए. इतना ही नहीं, बेटे की नौकरी लगने की खुशी में परिवार ने पूरे मोहल्ले को अपने घर पर आमंत्रित कर खाना खिलाया. 20 साल के अमन पटेल ने लोकल 18 से कहा कि उनके पिता पहले मजदूरी करते थे लेकिन बाद में पानी की व्यवस्था हो जाने के बाद खेती करने लगे. हम भी पिता के साथ सब्जी की खेती करते थे. 10वीं पास होने के बाद से ही पिता के साथ खेती में मदद करने लगे थे. करीब पांच साल तक हमने सब्जी की खेती की लेकिन पिता ने बचपन से ही उनके आर्मी में जाने का सपना देख लिया था.

अमन के पिता फूलचंद पटेल ने कहा कि अमन के मामा भी सेना में थे. जब अमन अपने मामा के वहां जाया करता था, तो उन्हें वर्दी में देखता था. तब से ही उसे वर्दी अच्छी लगने लगी. वह भी वर्दी पहनने का सपना देखने लगा था. अमन ने 10वीं पास करने के बाद से ही सेना में भर्ती की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन कहते हैं कि विद्या अर्जित करने के लिए जब तक गुरु न हो, तब तक उसे सही ढंग से प्राप्त नहीं किया जा सकता. अमन को यूट्यूब के माध्यम से अपने ही शहर में राहुल पटेल के बारे में जानकारी मिली, जो एक फिजिकल एकेडमी संचालित कर रहे हैं. अमन ने एकेडमी जॉइन की और फिर तैयारी शुरू कर दी.

अप्रैल 2025 में शुरू हुई थी ट्रेनिंग
करीब एक साल बाद सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्निवीर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिजिकल टेस्ट को पास कर लिया और इसके बाद लिखित परीक्षा की तैयारी की और रिटन एग्जाम क्लियर होने के बाद उनका फाइनल सलेक्शन हो गया. अप्रैल 2025 में वह ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गए थे.

जम्मू सेंटर में हुई ट्रेनिंग
अमन ने कहा कि जम्मू सेंटर में उनकी ट्रेनिंग हुई. करीब 8 महीने बाद जब वह अपने घर लौटे, तो किसान पिता ने बड़े उत्साह के साथ अपने बेटे का स्वागत करने की तैयारी की. उन्होंने पूरे नगर में जुलूस निकाला. डीजे, बैंड-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए दोस्तों और रिश्तेदारों ने स्वागत किया. मां ने घर पर आरती उतारकर बेटे का स्वागत किया. अमन ने कहा कि हमारे पिता आज हम पर गर्व महसूस कर रहे हैं. वह खुश हैं. समाज उनका सम्मान कर रहा है, उनके लिए इससे बड़ी कोई खुशी की बात नहीं हो सकती है.

बेटे का सपना पूरा हुआ
अमन के पिता फूलचंद पटेल ने कहा, ‘मेरा बेटा बचपन से जो चाह रहा था, आज उसका वह सपना पूरा हो गया. बेटे का सपना पूरा हुआ, तो ऐसा लग रहा हमारा सपना पूरा हो गया. अब हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है. हमारे तीन बेटे और हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा भी आर्मी की तैयारी कर रहा है. उससे छोटा बेटा पुलिस की तैयारी कर रहा है और सबसे छोटा बेटा पढ़ाई कर रहा है. वह भी जो बनना चाहता है, उसके लिए पूरी मदद करेंगे.’

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

किसान का बेटा बना अग्निवीर, ट्रेनिंग से लौटा तो घरवालों ने करा दी सबकी पार्टी



Source link