IND W vs SL W: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. लगातार तीसरे टी20 में हरमन एंड कंपनी ने जीत दर्ज की. हरमनप्रीत कौर महिला टीम की ‘एमएस धोनी’ बन चुकी हैं. उन्होंने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. मेन्स टीम में धोनी जैसे मास्टरमाइंड कैप्टन का नाम चलता था और अब महिला टीम की कैप्टन कूल हरमनप्रीत कौर को कहें तो गुरेज नहीं होगा. पिछले महीने हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को पहली वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लगा.
हरमनप्रीत कौर ने बनाया रिकॉर्ड
टी20 फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली कप्तान बन चुकी हैं. उन्होंने 130 मैच में 77 जीत दर्ज कर ली हैं. इसी के साथ हरमन ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है. उन्होंने 100 मैच में 76 जीत दर्ज की थीं. तीसरे नंबर पर हीथर नाइट हैं जिन्होंने 96 टी20 मैचों में कप्तानी की और 72 मुकाबलों में बतौर कप्तान जीत दर्ज की है.
एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर श्रीलंका की सबसे बड़ी दुश्मन साबित हुई हैं. एक टीम के खिलाफ महिलाओं के टी20I में हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली कप्तान हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 टी20 मैच खेले जिसमें उनके नाम 16 जीत दर्ज हैं. दूसरे नंबर पर चारलोट एडवर्ड्स हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 मैच में कप्तानी की और 14 मुकाबले जीते.
ये भी पढे़ं.. ‘मुझे वह पल याद है जब..’ स्मृति मंधाना तीसरे T20I मैच में हुई इमोशनल, बताया आगे का प्लान
भारत की 8 विकेट से जीत
तीसरे टी20 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से आसानी से मुकाबला जीता. कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. श्रीलंका की टीम बोर्ड पर 112 रन टांगने में कामयाब हुई. रेणुका ने 4 विकेट झटके जबकि दीप्ति ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं, बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ अर्धशतक से टीमको कतरफा अंदाज में जीत दिलाई.