छिंदवाड़ा में तालाब में डूबा युवक, मौत: नहाने के लिए रिश्तेदारों के साथ गया था, अचानक गहरे पानी में जाने से हादसा – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में तालाब में डूबा युवक, मौत:  नहाने के लिए रिश्तेदारों के साथ गया था, अचानक गहरे पानी में जाने से हादसा – Chhindwara News



छिंदवाड़ा जिले के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाडिया जलाशय तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है, सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाल लिया

.

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उमेश उईके (42) पिता झनकलाल उईके, निवासी वार्ड नंबर 16, तालाब के पास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमेश अपने रिश्तेदार अर्जुन के साथ तालाब गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

रेस्क्यू चलाकर शव निकाला जब काफी देर तक उमेश बाहर नहीं आया तो अर्जुन ने उसे आवाज दी और तालाब में तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर देर शाम शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शनिवार क़ो शव का पोस्टमार्टम होगा प्रारंभिक जांच में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।



Source link