MP Weather Today: मध्य प्रदेश के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में पिछले 48 घंटे के दौरान हल्की उछाल देखी गई है. इस दौरान कुछ संभाग के जिलों में तापमान बढ़ता हुआ नजर आया, जिसमें ग्वालियर, रीवा, सागर, शहडोल और चंबल संभाग के जिले शामिल रहे. पिछले 24 घंटे के दौरान, ग्वालियर रीवा और सागर संभाग के जिलों के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की उछाल देखी गई. वहीं शहडोल और चंबल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री तक बढ़ गए.
न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो चंबल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री तक अधिक रहे. वहीं ग्वालियर और शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 2.2 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किए गए. प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो नर्मदापुरम के पचमढ़ी हिल स्टेशन में तो रात का पारा सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 6.3 डिग्री और छतरपुर के नौगांव में 60 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रक के रूप में पश्चिम क्षेत्र में बना हुआ है. साथ ही सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत के राज्यों में चल रही है. प्रदेश के उत्तर पूर्वी जिलों में ठंड के साह ही मध्यम से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की संभावना बनी हुई है. इसमें मुख्य रूप से ग्वालियर, रीवा और शहडोल संभाग के जिले शामिल है.
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी है.
इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 3.8°C (सबसे कम), कल्याणपुर (शहडोल) – 6.3°C, नौगांव (छतरपुर) – 7°C, गिरवर (शाजापुर) – 7.2°C, रीवा – 7.4°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
जबलपुर – 11°C
ग्वालियर – 11°C
उज्जैन – 10°C
भोपाल – 9.8°C
इंदौर – 8°C