टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे केवल दुनिया के 7 क्रिकेटर्स ही बनाने में सफल हो पाए हैं. यह रिकॉर्ड है बैटिंग करते हुए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने का कमाल करना. साथ ही एक गेंदबाज के तौर पर अपने टेस्ट करियर में कभी-न-कभी 5 विकेट हॉल लेने का करिश्मा करना.आइए एक नजर डालते हैं उन 7 क्रिकेटर्स पर जिन्होंने ये अजूबा किया है.
1. गैरी सोबर्स
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर गैरी सोबर्स अपने टेस्ट करियर में एक बार तिहरा शतक जड़ चुके हैं. गैरी सोबर्स का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 365 रन है. इसके अलावा वह एक गेंदबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 6 बार 5 विकेट हॉल (एक टेस्ट पारी में 5 विकेट) लेने का कमाल कर चुके हैं. गैरी सोबर्स बाएं हाथ के बल्लेबाज थे. साथ ही, बाएं हाथ से तेज और स्पिन गेंदबाजी किया करते थे. गैरी सोबर्स ने टेस्ट क्रिकेट में 8032 रन बनाने के अलावा 235 विकेट भी झटके हैं.
2. सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या अपने टेस्ट करियर में एक बार तिहरा शतक जड़ चुके हैं. सनथ जयसूर्या का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 340 रन है. सनथ जयसूर्या लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी करते थे और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2 बार 5 विकेट हॉल लेने की उपलब्धि हासिल की थी. सनथ जयसूर्या ने टेस्ट क्रिकेट में 6973 रन बनाने के अलावा 98 विकेट भी झटके हैं.
3. वीरेंद्र सहवाग
भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 2 बार तिहरा शतक जड़ने का कमाल किया है. वीरेंद्र सहवाग का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 319 रन है. ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में एक बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड बनाया था. वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 8586 रन बनाने के अलावा 40 विकेट भी झटके हैं.
4. वैली हैमंड
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज वैली हैमंड अपने टेस्ट करियर में एक बार तिहरा शतक जड़ चुके हैं. इस बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 336 रन है. वैली हैमंड ने टेस्ट क्रिकेट में 7249 रन बनाने के अलावा 83 विकेट भी झटके हैं, जिसमें दो बार 5 विकेट हॉल लेने का प्रदर्शन भी शामिल हैं.
5. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने अपने टेस्ट करियर में 2 बार तिहरा शतक जड़ने का कमाल किया है. इस बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 333 रन है. क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट में 7214 रन बनाने के अलावा 73 विकेट भी झटके हैं, जिसमें दो बार 5 विकेट हॉल लेने का प्रदर्शन भी शामिल हैं.
6. माइकल क्लार्क
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क अपने टेस्ट करियर में एक बार तिहरा शतक जड़ चुके हैं. इस बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 329 रन है. माइकल क्लार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 8643 रन बनाने के अलावा 31 विकेट भी झटके हैं, जिसमें दो बार 5 विकेट हॉल लेने का प्रदर्शन भी शामिल हैं.
7. बॉब सिम्पसन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज बॉब सिम्पसन अपने टेस्ट करियर में एक बार तिहरा शतक जड़ चुके हैं. इस बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 311 रन है. बॉब सिम्पसन ने टेस्ट क्रिकेट में 4869 रन बनाने के अलावा 71 विकेट भी झटके हैं, जिसमें दो बार 5 विकेट हॉल लेने का प्रदर्शन भी शामिल हैं.