डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का खंडित किया गया।
सागर जिले के मालथौन विकासखंड के ग्राम मड़ैया माफी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने आया है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात असामाजिक तत्वों ने सार्वजनिक स्थल पर स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार स
.
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
सुबह जानकारी लगते ही जुटी भीड़
रविवार सुबह घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायियों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना को गंभीर बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने की मांग भी रखी है।

पुलिस मौेक पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि मामले में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।