- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- In Bhopal, The Accused Officers Had Drunk Liquor At 10 Am, The Victim Was Forced To Drink; Befriki Also Went On Duty, So One More Suspension After Both
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी राजेश तिवारी (काले रंग की टीशर्ट में) ने इंटरव्यू के बहाने युवती को बुलाया था। उसके बाद आलोक मालवीय (दूसरी फोटो) को बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। – फाइल फोटो
- घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर ही घूमते मिल गए थे आरोपी
- इंटरव्यू दिलाने के नाम पर दिया गया पूरी वारदात को अंजाम
भोपाल स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में सुबह 10:00 बजे से ही शराब पार्टी शुरू हो गई थी। आरोपियों ने पहले पीड़िता के सामने शराब का नशा किया। फिर जबरन उसे कोल ड्रिंक्स बताकर शराब पिला दी। उनके नशे में होने का फायदा उठाकर दोनों ने एक-एक कर उससे ज्यादती की थी। वारदात के बाद दोनों वहां से निकल गए और अपनी ड्यूटी भी करने लगे। गेस्ट हाउस के कस्टोडियन भी सस्पेंड कर दिया है।
घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पकड़े जाने पर आरोपी बनाए गए जूनियर इंजीनियर, कैरिज वैगन राजेश तिवारी और सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक मालवीय मजदूर यूनियन के पदाधिकारी होने की धौंस भी जमाते रहे। इसी कारण देर शाम बाद ही मामला दर्ज किया जा सका।
इंटरव्यू के नाम पर बुलाया था
मामले की विवेचना अधिकारी श्वेता सोमकुवर ने बताया कि आरोपियों को घटना के बाद भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पीड़िता को उन्होंने ही भोपाल बुलाया था। सुबह उसके पहुंचने के बाद राजेश खुद उसे वीआईपी गेस्ट रूम में ले गया था। पीड़िता के लिए नाश्ते का आर्डर देने के बाद वह उसका इंटरव्यू कराने के नाम पर वहां से चला गया। बाद में वह आलोक मालवीय को अपने साथ ले आया। यहां पर बैठकर दोनों ने शराब पी और युवती को कोल ड्रिंक्स बताकर शराब पिलाई। पूछताछ में आरोपियों ने दुष्कर्म करने की बात कबूली है।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज
पुलिस ने दोनों आरोपियों राजेश और आलोक की गिरफ्तारी रविवार सुबह दिखाई। उसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस जेल में भी जाकर आरोपियों से पूछताछ कर सकती है।

डीआरएम भोपाल उदय बोरवणकर ने 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों समेत तीन लोगों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया है।
रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच बैठाई
रेल मंडल भोपाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से राजेश और आलोक को सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठा दी गई है। मामले की जांच तत्काल शुरू कर दी है। जांच के बाद ही देर शाम डीआरएम भोपाल उदय बोरवणकर ने गेस्ट हाउस के कस्टोडियन अभिजीत साहा को भी हटा दिया गया। उसने आरोपियों के पत्र नहीं होने के बाद भी उन्हें रूप दे दिए। अब दोनों आरोपी अधिकारियों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्रवाई कर सकता है।