गेंदबाजों के लिए साल का एक ऐसा खतरनाक दिन, जिसमे लगे एक दो नहीं कुल 22 शतक

गेंदबाजों के लिए साल का एक ऐसा खतरनाक दिन, जिसमे लगे एक दो नहीं कुल 22 शतक


Last Updated:

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली, रोहित शर्मा, वैभव सूर्यवंशी समेत कई सितारों ने शतक जड़े, बिहार ने 574/6 का ऐतिहासिक स्कोर बनाया, कुल 22 शतक लगे. टूर्नामेंट के पहले दिन ही फैस को मजा आ गया और इसके आगे के मुकाबलों को लेकर रोमांच बढ़ा दिया.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का इंतजार हर किसी को था क्योंकि इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई स्टार खिलाड़ी उतरने वाले थे. साल के अंत में खेली जा रही घरेलू वनडे सीरीज के पहले दिन बल्लेबाजों ने धमाका कर दिया. एक दिन के खेल में 22 शतकीय पारी देखने को मिली.

Virat Kohli, Virat Kohli records, Virat Kohli cricket records, Year Ender, Year Ender 2025, virat kohli cricket stats, Virat Kohli year 2025, विराट कोहली, विराट कोहली आईपीएल ट्रॉफी, विराट कोहली साल 2025, विराट के लिए साल रहा बेमिसाल

विजय हजारे ट्रॉफी में जहां हर तरफ शतक बरस रहे थे और घरेलू रिकॉर्ड टूट रहे थे. भारत के वनडे दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलीं. वहीं, युवा प्रतिभाएं जैसे वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. पहले ही दिन कुल 22 शतक लगे.

Ishan Kishan, Ishan Kishan hundred, Vijay Hazare Trophy, Ishan Kishan hundred goes waste, Rohit sharma, virat kohli, Vaibhav suryavanshi, Vaibhav suryavanshi records, Vaibhav suryavanshi fastest hundred list a cricket, Vaibhav suryavanshi cricket recoreds, Vaibhav suryavanshi records cricket, इशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, विजय हजारे ट्रॉफी

प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 190 रन ठोककर 14 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में लिस्ट-ए शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 16 चौके और पांच छक्के लगाए और 226 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनके साथ कप्तान साकिबुल जानी ने 40 गेंद में नाबाद 128 और आयुष लोहारुका ने 56 गेंद में 116 रन बनाए. बिहार ने 574/6 का स्कोर खड़ा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Virat Kohli, Virat Kohli scripts history, Virat Kohli 16000 list a runs, Virat Kohli 16000 list a runs after sachin, Virat Kohli Vijay hazare trophy century, Virat Kohli hundred Vijay hazare trophy, Virat Kohli century vs Andhra Pradesh, Virat Kohli records, Virat Kohli List A Runs, विराट कोहली, विराट कोहली 16000 रन, विराट कोहली 16000 लिस्ट ए रन, विराट कोहली रिकॉर्ड, विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26

बेंगलुरु में विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिए 101 गेंद में 131 रन बनाए. उन्होंने 14 चौके और तीन छक्के लगाए और प्रियांश आर्य (74) और नितीश राणा (77) के साथ मिलकर दिल्ली को चार विकेट से जीत दिलाई. इस पारी के साथ कोहली लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बने और उन्होंने अपना 58वां लिस्ट-ए शतक भी लगाया.

रोहित शर्मा ने एक दशक से ज्यादा समय बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की और सिक्किम के खिलाफ मुंबई के लिए 94 गेंद में नाबाद 155 रन बनाए. उन्होंने 18 चौके और नौ छक्के लगाए और 164.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनके साथ अंगकृष रघुवंशी (38) और मुशीर खान (27*) ने भी योगदान दिया.

Ishan Kishan, Ishan Kishan century, Syed Mushtaq ali trophy, Haryana vs Jharkhand, Ishan Kishan century final, Ishan Kishan final century syed Mushtaq ali trophy, Ishan Kishan cricket records, Ishan Kishan batting records, Ishan Kishan cricket stats, ईशान किशन, ईशान किशन सेंचुरी, ईशान किशन फाइनल सेंचुरी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल, झारखंड बनाम हरियाणा फाइनल

ग्रुप ए के मुकाबले में झारखंड और कर्नाटक के बीच भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. ईशान किशन ने 39 गेंद में 125 रन बनाए, जिसमें 14 छक्के शामिल थे. विराट सिंह (88) और कुमार कुशाग्र (63) ने भी अच्छा साथ दिया और झारखंड ने 412/9 का स्कोर बनाया. जवाब में कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने 118 गेंद में 147 रन बनाए. मयंक अग्रवाल (54), अभिनव मनोहर (56*) और ध्रुव प्रभाकर (40*) ने टीम को जीत दिलाई और लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज पूरी की.

Dhruv Jurel

अन्य खास शतकों में ओडिशा के स्वस्तिक समल का सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रन, बिप्लब समंतराय का 100, विदर्भ के लिए ध्रुव शौरी (136) और अमन मोखड़े (110) का बंगाल के खिलाफ शतक, केरल के लिए विष्णु विनोद का नाबाद 102 और उत्तर प्रदेश के लिए प्रशांत वीर की गेंदबाजी शामिल रही, जिन्होंने हैदराबाद को रोकने में मदद की. इससे पहले रिंकू सिंह (67) और ध्रुव जुरेल (80) ने यूपी को मजबूत स्कोर दिलाया.

homesports

गेंदबाजों के लिए साल का एक ऐसा खतरनाक दिन, जिसमे लगे एक दो नहीं कुल 22 शतक



Source link