AUS vs ENG: आखिरी टेस्ट से पहले इंग्लैंड को 3 बड़े झटके…वुड-आर्चर के बाद ये खूंखार बॉलर भी हुआ बाहर

AUS vs ENG: आखिरी टेस्ट से पहले इंग्लैंड को 3 बड़े झटके…वुड-आर्चर के बाद ये खूंखार बॉलर भी हुआ बाहर


AUS vs ENG 5th Test: एशेज सीरीज 2025-26 अब तक इंग्लैंड टीम की उम्मीदों के उलट रही है. पहले तो बेन स्टोक्स की ये टीम लगातार तीन टेस्ट हार गई. जैसे-तैसे चौथे टेस्ट में उसने जीत दर्ज करके इज्जत बचाई थी और आखिरी टेस्ट जीतने के इरादे को मजबूत किया था, लेकिन अब एक बार फिर इस टीम को बड़ा झटका लगा है. सिडनी में होने वाले 5वें यानी सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले बेन स्टोक्स का एक घातक हथियार चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गया है. ये कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज गस एटकिंसन हैं. उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसके चलते वो सीरीज से बाहर हो गए हैं. इससे पहले मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर भी चोटिल होकर दौरे से बाहर हो चुके हैं. इस तरह इंग्लैंड के लिए यह तीसरा बड़ा झटका है. अब आखिरी टेस्ट के लिए कप्तान बेन स्टोक्स के सामने पूरी तरह बदला हुआ गेंदबाजी आक्रमण खड़ा है.

दरअसल, तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को यह चोट बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान लगी. एमसीजी में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन सुबह अपने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद डालते समय उन्होंने अचानक हैमस्ट्रिंग पकड़ ली थी. वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे, फिर दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं लौटे. बाद में स्कैन में चोट की पुष्टि हुई और उनका एशेज दौरा आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया गया.

कैसा रहा गस एटकिंसन का प्रदर्शन?

आखिरी टेस्ट से बाहर होने वाले गस एटकिंसन का यह एशेज दौरा कुछ खास नहीं रहा. पर्थ टेस्ट में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. ब्रिस्बेन में उन्होंने 151 रन देकर 3 विकेट झटके थे. एडिलेड टेस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया, लेकिन आर्चर के चोटिल होने के बाद एमसीजी में उनकी वापसी हुई. मेलबर्न में उन्होंने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली एशेज टेस्ट जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सीरीज में उन्होंने 47.33 की औसत से कुल 6 विकेट लिए. इंग्लैंड के 3 तेज गेंदबाज बाहर

Add Zee News as a Preferred Source


इस सीरीज में चोटिल होने वाले एटकिंसन तीसरे इंग्लिश तेज गेंदबाज हैं. उनसे पहले पर्थ टेस्ट में मार्क वुड चोटिल हुए थे. वो सीरीज का सिर्फ एक ही मैच खेल पाए. फिर एडिलेड टेस्ट के बाद जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए थे. वो मेलबर्न यानी चौथा टेस्ट नहीं खेल सके. मतलब ये कि जिन तेज गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को दबाव में लाना चाहता था, वही अब टीम के साथ नहीं हैं.

अब कार्स पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी

अब सवाल ये है कि आखिरी टेस्ट में तेज गेंदबाजी की लीड कौन करेगा, तो सिर्फ एक नाम बचता है, वो है ब्रायडन कार्स का. सभी पांच टेस्ट खेलना उनके लिए भी आसान नहीं रहा है. हालांकि बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा और इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत में उनकी अहम भूमिका रही. अब बेन स्टोक्स को सिडनी टेस्ट में उनसे एक बार फिर बड़ी उम्मीदें होंगी. इंग्लैंड ने सिडनी टेस्ट के लिए किसी नए तेज गेंदबाज को टीम में शामिल नहीं किया है. ऐसे में मैथ्यू पॉट्स के प्लेइंग इलेवन में आने की संभावना है. जोश टोंग नई गेंद से कार्स के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं. आखिरी मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स और विल जैक्स को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी.

पांचवें एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग.

ये भी पढ़ें: 21 चौके 10 छक्के 128 गेंदों पर डबल सेंचुरी… ODI World Cup की सबसे तेज डबल सेंचुरी, किसके नाम है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड



Source link