मध्य प्रदेश के मंडला जिले से गुजरने वाला नेशनल हाइवे 30, जो जबलपुर के बरेला से छत्तीसगढ़ की चिल्फी घाटी तक फैला है, अब ‘मौत का गलियारा’ बन चुका है. पिछले 5 सालों में इस 150 किलोमीटर लंबे हाइवे पर 500 से ज्यादा मौतें और 2000 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं. हाइवे की खराब डिजाइन और निर्माण के कारण खड़ी ढलान, अचानक मोड़ और गड्ढों के चलते हादसे होते हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस हाइवे की बदहाली पर माफी मांगी थी. स्थानीय प्रशासन ने कुछ सुधार के प्रयास किए हैं, लेकिन हादसों की संख्या में कमी नहीं आई है. देखिए न्यूज 18 इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.