सूरज नगर चौराहा से भदभदा चौराहा की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार शाम करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे। जाम की वजह आगे चल रही एक निजी संस्थान की जेसीबी का अचानक ब्रेकडाउन होना रहा। जेसीबी के रुकते ही ठीक पीछे चल रही कॉलेज बस उससे टकर
.
हादसे के वक्त बस में कॉलेज के छात्र भी सवार थे। गनीमत यह रही कि किसी छात्र को चोट नहीं आई, लेकिन बस के ड्राइवर के पैर में चोट आई है, जिसे शुरुआती इलाज दिया गया है।
टीआई रासबिहारी शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद जेसीबी और बस दोनों ही सड़क पर खड़ी रहीं, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। कुछ ही देर में एक के बाद एक वाहन फंसते चले गए और सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई।
हालात इस कदर बिगड़े कि क्रेन को मौके तक पहुंचाने में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम खुलवाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।
हर घंटे 3 हजार चौपहिया वाहन, कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं
इस सड़क पर जाम की बड़ी वजह यह भी रही कि सूरज नगर-भदभदा रोड पर आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता मौजूद नहीं है। मजबूरी में वाहन चालकों को सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा।
शाम को रहता है भारी ट्रैफिक प्रेशर: शाम के समय इस सड़क का पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) 3000 से ज्यादा रहता है। इसकी वजह यह है कि रातीबड़, नीलबड़, सूरज नगर, बिशनखेड़ी और केरवा डैम रोड क्षेत्र में कई नई कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। नई कॉलोनियों से भी ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन भोपाल शहर से जुड़ने के लिए लोगों के पास यही एक प्रमुख सड़क है। इसलिए छोटे हादसे भी बड़े जाम की वजह बन जाते हैं।