सीहोर में बिजली कर्मियों से भिड़ी महिला- वीडियो: 2 लाख बकाया पर तार जब्त किए तो छीनाझपटी कर वापस लिए; बैरंग लौटी टीम – Sehore News

सीहोर में बिजली कर्मियों से भिड़ी महिला- वीडियो:  2 लाख बकाया पर तार जब्त किए तो छीनाझपटी कर वापस लिए; बैरंग लौटी टीम – Sehore News


सीहोर जिले के अहमदपुर क्षेत्र में बिजली बिल वसूली और चोरी पकड़ने गई टीम को बैरंग लौटना पड़ा। यहां एक महिला ने कर्मचारियों से जब्त किए गए बिजली के तार छीन लिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

.

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम की है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम ग्रामीण इलाके में वसूली और चेकिंग के लिए पहुंची थी। अधिकारियों ने एक महिला के घर पर 2 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया बताया। साथ ही एक योजना के तहत छूट का हवाला देते हुए 1 लाख रुपए जमा करने को कहा।

छीनाझपटी कर वापस लिए तार

कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने खंभे से लेकर महिला के खेत और घर तक आए केबल (तार) निकाल लिए और जब्त कर लिए। इस पर महिला और उसके साथ मौजूद एक लड़की ने विरोध किया। उन्होंने कर्मचारियों से छीनाझपटी कर तार वापस अपने कब्जे में ले लिए।

खाली हाथ लौटी टीम

काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा। महिला के तेवर देख टीम को बिना तार जब्त किए खाली हाथ ही लौटना पड़ा। फिलहाल बिजली कंपनी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।



Source link